फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonstration against police torture in gurgaon

बेरहम पुलिस के कहर का शिकार हुआ गरीब, मचा हंगामा

Sat, 21 Feb 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 21 Feb 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against police torture in gurgaon

पुन्हाना पुलिस को पुन्हाना-होडल रोड पर अतिक्रमण हटाना उस समय महंगा पड़ गया। जब ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद ग्रामीणों ने पुन्हाना-होडल-बड़कली रोड को जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने रेहड़ी लगाने वाले युवक को बेवजह पीटा गया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पुन्हाना सीएचसी में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


डाक्टरों ने उसकी नाजूक हालत को देखकर उसे मांडीखेड़ा अल आफिया अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस प्रशासन के ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद ही जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिला उपायुक्त के अतिक्रमण मुक्त मेवात बनाने के आदेशों के बाद पुन्हाना पुलिस हरकत में आई है। शानिवार को पुन्हाना बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण हटाना शुरू किया था।

उस दौरान एक रेहड़ी लगाने वाले युवक ने पुलिस कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार किया। जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसे कई जगह गंभीर चोटें लग गई। जिससे पुन्हाना सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखकर मांडीखेड़ा अल आफिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पुन्हाना-होडल-बड़कली रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ले पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीण शाहीद खान, मोहम्मद राशीद, शौकिन खान, जावेद खान, हनीफ कुरैशी, अजरूद्दीन, इरफान खान ने बताया कि पुलिस मनमानी से ही आम लोगों की पिटाई कर गुंड़ागर्दी करती रहती है। जिसके बाद ही उन्होंने पुन्हान-होड़ल रोड जाम किया।

सड़क पर दो घंटे से भी अधिक समय तक लगातार जाम लगा रहा। जिससे पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। ग्रामीणों को मनाने के लिए पुलिस कर्मचारियों का तांता लगा रहा।

पुन्हाना थाना प्रभारी अल्लाबक्श व पुन्हाना नगर पालिका चेयरमैन के पति शमशुद्दीन भारी पुलिस बल को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां काफी प्रयासों के बाद लोगों को समझाया बुझाया। उसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। लोग फिर भी ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

 
करीब 6 किलोमीटर तक लगा जाम
पुन्हाना से बड़कली जाने वाले व होडल से आने वाले वाहन दो घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे इलियास खान, जफरू रावलकी, अनिल कुमार ने बताया कि वह दो घंटे जाम में फंसे रहने से 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे रहने से वह परेशान रहे। जिससे उनको नुकसान भी झेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed