फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   demonetization effect will be examined on 1st to 10 janaury

नोटबंदी के बाद सुधरे हालात, अब होगी इसकी असली परीक्षा 

Sun, 01 Jan 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 10:17 AM IST
सार

नोटबंदी के बाद सुधरे हालात, पर सैलरी आने पर असली परीक्षा
-बैंक, एटीएम के बाहर 31 दिसंबर को भी नहीं दिखी कतारें, चालू एटीएम की संख्या बढ़ी
-नोटबंदी के बाद सुधरे हालात की असली परीक्षा सैलरी आने पर 1 से 10 जनवरी के बीच

विज्ञापन
demonetization effect will be examined on 1st to 10 janaury

विस्तार

मोदी सरकार के नोटबंदी फैसले पर 50 दिन बीतने के बाद बैंक और एटीएम के बाहर हालात सुधरते नजर आ रहे है। बैंक व एटीएम में भीड़ खत्म हो गई है। मगर यह सुधरे हालात वास्तविक है, इसकी असली परीक्षा अगले दस दिन में पता चलेगा। जब नए साल के शुरूआती दस दिनों में सैलरी आने का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन


दरअसल, अभी सैलरी आने का सिलसिला शुरू हुआ है। निजी बैंक समेत मल्टीनेशलन कंपनियों में सैलरी माह के आखिरी दिन या माह के पहले दिन आ जाती है। चूकि इस बार नए साल एक जनवरी को रविवार और 31 दिसंबर को शनिवार था तो शुक्रवार यानि 30 दिसंबर को ही कई जगह सैलरी आ गई।
विज्ञापन


उसके बाद भी इन दो दिनों बैंकों के बाहर भीड़ ना के बराबर थी। हालांकि बैंक और एटीएम के बाहर भीड़ अब नहीं है इसका असल पता नए साल के पहले सप्ताह में लगेगा। क्योंकि 31 दिसंबर को न्यू ईयर के स्वागत में व्यस्त लोग बैंक व एटीएम नहीं गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 फिसदी से ज्यादा एटीएम अब कर रहे काम

demonetization effect will be examined on 1st to 10 janaury
बहुत से लोगों की सैलरी नहीं आई है। अब जब 1 से 10 जनवरी के बीच  सैलरी आएगी। तब पता चलेगा कि लोगों को आसानी से कैश मिल रहा है कि नहीं। वादे के मुताबिक 50 दिन बात हालात सुधरने का अंदाजा इससे भी लगाया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर जहां पर कुल 2000 एटीएम है।

उसमें 70 फीसदी से ज्यादा अब काम कर रहे है। अधिकांश एटीएम से 2000 के अलावा 500 रुपये का नोट भी मिल रहा है। इसके अलावा एक जनवरी से एटीएम से निकाली लिमिट 2500 से बढ़ाकर 4500 कर रहे है तो इससे भी भीड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed