{"_id":"5867bf3f4f1c1b7675eee841","slug":"demonetization-effect-will-be-examined-on-1st-to-10-janaury","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद सुधरे हालात, अब होगी इसकी असली परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद सुधरे हालात, अब होगी इसकी असली परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:17 AM IST
सार
नोटबंदी के बाद सुधरे हालात, पर सैलरी आने पर असली परीक्षा
-बैंक, एटीएम के बाहर 31 दिसंबर को भी नहीं दिखी कतारें, चालू एटीएम की संख्या बढ़ी
-नोटबंदी के बाद सुधरे हालात की असली परीक्षा सैलरी आने पर 1 से 10 जनवरी के बीच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार के नोटबंदी फैसले पर 50 दिन बीतने के बाद बैंक और एटीएम के बाहर हालात सुधरते नजर आ रहे है। बैंक व एटीएम में भीड़ खत्म हो गई है। मगर यह सुधरे हालात वास्तविक है, इसकी असली परीक्षा अगले दस दिन में पता चलेगा। जब नए साल के शुरूआती दस दिनों में सैलरी आने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
दरअसल, अभी सैलरी आने का सिलसिला शुरू हुआ है। निजी बैंक समेत मल्टीनेशलन कंपनियों में सैलरी माह के आखिरी दिन या माह के पहले दिन आ जाती है। चूकि इस बार नए साल एक जनवरी को रविवार और 31 दिसंबर को शनिवार था तो शुक्रवार यानि 30 दिसंबर को ही कई जगह सैलरी आ गई।
विज्ञापन
उसके बाद भी इन दो दिनों बैंकों के बाहर भीड़ ना के बराबर थी। हालांकि बैंक और एटीएम के बाहर भीड़ अब नहीं है इसका असल पता नए साल के पहले सप्ताह में लगेगा। क्योंकि 31 दिसंबर को न्यू ईयर के स्वागत में व्यस्त लोग बैंक व एटीएम नहीं गए है।
विज्ञापन
70 फिसदी से ज्यादा एटीएम अब कर रहे काम
बहुत से लोगों की सैलरी नहीं आई है। अब जब 1 से 10 जनवरी के बीच सैलरी आएगी। तब पता चलेगा कि लोगों को आसानी से कैश मिल रहा है कि नहीं। वादे के मुताबिक 50 दिन बात हालात सुधरने का अंदाजा इससे भी लगाया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर जहां पर कुल 2000 एटीएम है।
उसमें 70 फीसदी से ज्यादा अब काम कर रहे है। अधिकांश एटीएम से 2000 के अलावा 500 रुपये का नोट भी मिल रहा है। इसके अलावा एक जनवरी से एटीएम से निकाली लिमिट 2500 से बढ़ाकर 4500 कर रहे है तो इससे भी भीड़ से राहत मिलेगी।
उसमें 70 फीसदी से ज्यादा अब काम कर रहे है। अधिकांश एटीएम से 2000 के अलावा 500 रुपये का नोट भी मिल रहा है। इसके अलावा एक जनवरी से एटीएम से निकाली लिमिट 2500 से बढ़ाकर 4500 कर रहे है तो इससे भी भीड़ से राहत मिलेगी।