{"_id":"583c2cc94f1c1b2d1ede5432","slug":"demonetisation-day-20-queues-still-out-of-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का 20वां दिनः बैंकों के सामने सोमवार को लोगों की लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का 20वां दिनः बैंकों के सामने सोमवार को लोगों की लगी रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम(फिरोजपुर झिरका)
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 20वें दिन भी बैंकों के बाहर लोगों की लगने वाली लंबी कतारों में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई। सोमवार को सुबह से ही बैंकों के सामने लोगों की लंबी लाइन लगनी शुरु हो गई। कई-कई घंटो तक लाइन में लगने के बाद लोगों के पसीने छूटने लगे। बैंकों में पैसा जमा करवाने व निकलवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार व रविवार दो दिन का अवकाश होने के बाद बैंकों के सामने आज लोगों की भीड़ जबरदस्त थी। सुबह पांच बजे से ही लोग बैंकों के सामने खड़े नजर आए। लोगों को बैंकों में पैसा जमा करवाने व निकलवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा।
विज्ञापन
दो घंटे से लाइन में लगे शेर मोहम्मद, आसीन, मोहम्मद खां, अकबर ने कहा कि अपने ही पैसे के लिए इतना परेशान होना पड़ेगा यह स्वप्न में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नोटबंदी का निर्णय ऐतिहासिक है। लेकिन इसके लिए तैयारी करनी चाहिए थी। बैंकों में कैश उपलब्ध करवाना चाहिए था। देर शाम तक बैंकों के सामने लोगों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
तीनों बैंकों के एटीएम बंद रहे
लोगों को पूरी उम्मीद थी कि शायद सोमवार को बैंकों के एटीएम शुरु हो जाएं और उनको लाइन में न लगना पड़े। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक, सिंड़ीकेट बैंक, एचडीएफसी बैंकों के एटीएम ने सोमवार को लोगों को निराश किया। राकेश जैन, अशोक सोनी, विष्णु सोनी, विनीत कुमार, सतीश कुमार का कहना है कि बैंक के अधिकारियों को शीघ्र ही इन एटीएम में नोट भरकर इनको शुरु करना चाहिए । ताकि लोगों को राहत मिल सके।
लाइन में बैठने के लिए मूंढ़ी घर से लेकर आए लोग
बैंकों से पैसे निकलवाने व जमा करने के लिए लाइन में लगने वाले कुछ व्यक्ति अपने घर से मूंढ़ी लेकर आए। उनको पता था कि लाइन में कई घंटो तक लगना पड़ेगा। ऐसे में खड़े-खड़े उनके पैरों में सूजन आ जाएगी। इसीलिए वे अपने घरों से मूढी लेकर आए और लाइन में मूढी लगाकर बैठ गए। नंबर आने पर उन्होंने मूढी अपने परिजनों को दे दी।