फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonetisation: 4 arrested with 27 lakh new currency notes

27.30 लाख के नए नोटों के साथ चार पकड़े

Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation: 4 arrested with 27 lakh new currency notes
- फोटो : ANI

फरीदाबाद में पुराने नोटों को 18 से 20 फीसदी कमीशन पर 2000 के नए नोटों से बदलने के लिए ओल्ड फरीदाबाद बाजार में ग्राहक खोज रहे चार लोगों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने हिरासत में लिया है। चारों के पास से पुलिस ने 27.30 लाख रुपये कीमत के नए नोट बरामद किए। आयकर विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 इंचार्ज इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनकी टीम गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में 25 से 30 लाख रुपये कीमत के नए नोट लेकर आए हैं।
विज्ञापन


यह लोग 31 दिसंबर को बंद होने वाले 500 और 1000 के पुराने नोटों को 18 से 20 फीसदी कमीशन पर बदलने के लिए मार्केट में ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर उनकी टीम ने रेड मारी। सादी वर्दी में टीम ने इन लोगों को ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति पुराने नोटों की जगह नए नोट बदलने की बात कर रहा था। नोट बदलने की बात कही गई तो उसने 20 फीसदी कमीशन मांगा। झांसे में फंसने के बाद वह पुलिस टीम को अपनी कार के पास ले गया। कार में तीन और लोग बैठे थे।

पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में कार से कुल 2000 रुपये की 27 गड्डियां बरामद हुईं। गिनती करने पर इनकी कीमत 27.30 लाख रुपये निकली। हिरासत में लिए गए युवक सतीश सरदाना और अमित गुप्ता दिल्ली के रहने वाले हैं, पकड़े गए रुपयें में 21.30 लाख इनके हैं बाकी छह लाख बहादुर सिंह निवासी नीमका और प्रवीण निवासी गौतमबुद्धनगर के हैं।


एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग को भी सूचना दी गई। आयकर विभाग के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार भी रुपयों के स्त्रोत के बारे में पता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed