{"_id":"a64cc680b97ca51a08b27646c949b351","slug":"demolition-of-snvali-school-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनवैली स्कूल में अभिभावकों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनवैली स्कूल में अभिभावकों ने की तोड़फोड़
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के डांटने पर सेक्टर-1 स्थित सनवैली पब्लिक स्कूल से भागे आठवीं के छात्र अविशेष का तीन दिन बाद भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
शुक्रवार को छात्र के अभिभावकों और साथ आए लोगों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा किया और वहां लगे बाल मेले में तोड़फोड़ की।
अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल की वजह से उनका बेटा लापता हुआ है और वे मेले का आयोजन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को शांत कराया। अभिभावकों ने एक शिक्षिका पर अविशेष को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए, उसे हटाने की मांग की है।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान अविशेष की मां ज्योति औैर पिता सतीश के साथ दर्जनों अभिभावक स्कूल गेट पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
गार्ड्स को धकेलकर अभिभावक जबरन स्कूल में घुस गए। उन्होंने बाल मेले में लगे स्टॉल्स में तोड़फोड़ की और सामान उठा कर फेंक दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह अभिभावकों को शांत कराया।
विज्ञापन
अविशेष की मां ज्योति ने कहना था कि स्कूल की लापरवाही से उनका बेटा गायब है और बेपरवाह प्रबंधन स्कूल में मेले का आयोजन कर रहा है।
अविशेष के पिता सतीश का आरोप है कि एक शिक्षिका ने उनके बेटे को प्रताड़ित किया होगा, जिसके बाद ही वह स्कूल से भागा है।
उधर, अभिभावकों के स्कूल पहुंचने के लिए एक राजनीतिक दल से जुड़ी महिला भी समर्थकों के साथ वहां आयीं, जो प्रबंधन से झगड़ा करती दिखीं। पुलिस महिला के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
अविशेष को ढूंढने में जी-जान से जुटे हैं
हम अविशेष को खोजने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। पिता ने शिक्षिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद शिक्षिका का रिकार्ड देखा गया है। उनके खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिक्षिका द्वारा अविशेष को प्रताड़ित करने की बात निराधार है। अविशेष को स्कूल द्वारा घर की गई शिकायत पर अपने पिता की डांट का डर था, जिसके चलते ही वह अपने दोस्तों से पिता को कैसे मुंह दिखाऊंगा की बात कहकर कहीं चला गया। उस वक्त उनकी मां ज्योति भी वहीं मौजूद थीं। - प्रीति गोयल, प्रधानाचार्या, सन वैली पब्लिक स्कूल