{"_id":"ce6692b69d58cee8d8927ba4a19d35c8","slug":"demolition-of-loni-in-balrampur-powerhouse-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी के बलरामपुर बिजलीघर में तोड़फोड़, हाईवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी के बलरामपुर बिजलीघर में तोड़फोड़, हाईवे जाम
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 19 Jun 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन का तार जोड़कर मंगलवार रात्रि को बलरामनगर व नाईपुरा बिजलीघर को चालू ही किया गया था कि देर रात तीन बजे डाबर तालाब कालोनी के पास इसी लाइन का एक पोल टूट गया।
विज्ञापन
इससे फिर आधी लोनी में ब्लैक आउट हो गया। इससे दो दिन से विद्युत संकट झेल रहे लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बुधवार सुबह बलराम नगर बिजलीघर में हंगामा और तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रखा। पुलिस व अधिशासी अभियंता के समझाने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पांच बजे बलरामनगर एवं नाईपुरा बिजलीघर को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन पुस्ता चौकी के पास टूट गई थी और इसी लाइन के पांच जंफर भी फुंक गए थे। इस वजह से आधे लोनी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लाइन को ठीक करके टेस्टिंग के बाद मंगलवार शाम छह बजे से उक्त दोनों बिजलीघरों के फीडरों को बारी-बारी से जोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
अभी पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं हुई थी कि सुबह तीन बजे डाबर तालाब कालोनी के पास इसी लाइन का एक पोल टूट गया। जिसके कारण फिर से आधी लोनी अंधेरे में डूब गई। उमस भरी गर्मी से बेहाल जवाहर नगर, गुलाब वाटिका, शांति नगर, लक्ष्मी गार्डन, राजपुरी, केशव नगर, उत्तरांचल, अशोक विहार, नाईपुरा, अंजलि विहार, रामपार्क आदि कालोनियों के लोगों ने बुधवार सुबह आठ बजे बलरामनगर बिजलीघर पर हंगामा किया।
अधिकारियों ने लाइन फाल्ट बताकर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का दावा किया। कटौती पर लोग भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उग्र प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में कुर्सियां व कंप्यूटर तोड़ डाले। भीड़ के तेवर देख कर्मियों ने ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-सहारनपुर राज्य मार्ग पर वाहन खडे़ कर और प्लास्टिक के पाइप डालकर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। एसडीओ राजीव कालरा आक्रोशित लोगों को टूटे पोल के पास ले गए। वहां पोल बदलने का काम होता देख लोग शांत हुए और डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया।
बकौल अधिशासी अभियंता एके सिंह दोपहर ढाई बजे पोल को बदलवा कर दोनों बिजलीघरों का चालू कर दिया गया है। बिजलीघर से जुडे़ फीडर बारी-बारी से शुरू किए जा रहे हैं। रात 11 बजे तक आपूर्ति सामान्य होगी।