{"_id":"570916e94f1c1b161ec810cb","slug":"demolition-of-drinking-place-of-shishganj-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिख हर बात बर्दाश्त कर सकता है गुरुधामों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख हर बात बर्दाश्त कर सकता है गुरुधामों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Apr 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में प्याऊ तोड़ने के खिलाफ व सिख कौम की एकजुटता के लिए विशेष अरदास समागम का आयोजन किया गया। अरदास में गुरुधामों की रक्षा के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। सिख संगत को इस लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीक ने कहा कि दिल्ली सरकार को सिखों के साथ भेदभाव की मानसिकता बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिखों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिख दंगों के दौरान सरकारी मशीनरी की शह पर बड़ी संख्या में सिखों को मारा गया।
विज्ञापन
32 वर्ष से भारत के संविधान में आस्था सिखों ने रखकर कानूनी कानूनी लड़ाई लड़ रहे है। बावजूद सिख देश के साथ खड़े है। सिख हर बात बर्दाश्त कर सकता है पर अपने गुरुधामों पर सरकारी हमला किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी स्थान को कोई नुकसान हुआ तो उसके नतीजे के तौर पर पैदा होने वाली लड़ाई सरकारों से नहीं संभलेगी। कौम के हितों के लिए कोई भी कानूनी कार्यवाही अपने शरीर पर झेलने को सिख तैयार है।
सिखों को एकजुट होने का संदेश दिया
उन्होंने कहा कि एक तरफ सिख इस दंगों में मरने के बावजूद देश के साथ खड़े रहे पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र छोटी सी घटना पर देश के टुकड़े करने की बात करते है।
इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिखों को एकजुट होने का संदेश दिया।
कहा कि सरकार अपनी घटिया चाल गुरु दरबार में ना चलाए। किसी भी कीमत पर गुरुद्वारों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को दिल्ली की संगत बर्दाश्त नहीं करेगी। सिख नेता अवतार सिंह हित ने कहा कि सरकारों के गुरुद्वारों के प्रति सौतेले व्यवहार अहसानफरामोशी है। उन्होंने सिखों के साथ ना टकराने की भी चेतावनी दी।
बाबा सुखदेव सिंह ने विकास के नाम पर गुरुधामों को बुरी नजर से नी देखने की सरकार को चेतावनी दी। बाबा मेजर सिंह ने निहंग सिंघों की तरफ से अपने गुरुधामों की रक्षा के लिए शहीदी देने से पीछे ना हटने का भरोसा संगतों को दिया। धर्मप्रचार कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा ने गुरुधामों की रक्षा संबंधी प्रस्ताव संगतों से दोनो हाथ खड़े करवाकर पारित करवाए।