फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition drive underway in Delhi's Kalindi Kunj

Delhi: कालिंदी कुंज में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 16 Jun 2026 12:53 PM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 16 Jun 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
Demolition drive underway in Delhi's Kalindi Kunj
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो

कालिंदी कुंज इलाके में एमसीडी ने मंगलवार को यमुना किनारे स्थित ओ-जोन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सैकड़ों अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते अभियान पूरा किया गया।

विज्ञापन


एमसीडी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई यमुना किनारे अवैध निर्माणों को हटाने और आगामी मानसून में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए की गई है। एमसीडी कालिंदी कुंज स्थित प्रधान गार्डन क्षेत्र में तीन सौ से अधिक झुग्गियों पर बुलडोजर चल रहा है। यह यमुना के लगभग तीन सौ मीटर दायरे में बनाई गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान कई परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें बहुत कम समय में नोटिस दिया गया और सामान निकालने का पूरा अवसर भी नहीं मिला। एक महिला ने दावा किया कि उन्होंने 2017 में जमीन खरीदकर मकान बनाया था, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह ओ-जोन में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे से जमीन बेची गई और अब वे भारी कर्ज में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी का कहना है कि पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि यमुना किनारे अवैध कब्जों को हटाना जरूरी है ताकि मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed