फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition drive of DDA underway in Mehrauli New Delhi

महरौली में DDA ने अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाया अभियान: पार्क विकास कार्य में बन रहा था बाधा

Fri, 10 Feb 2023 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 03:31 PM IST
सार

नई दिल्ली के महरौली क्षेत्र में डीडीए ने पुलिस सुरक्षा के बीच इमारतों को गिराने का अभियान चलाया। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने इस अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया था।

विज्ञापन
Demolition drive of DDA underway in Mehrauli New Delhi
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली के महरौली क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के बागवानी विभाग ने पुलिस सुरक्षा के बीच इमारतों को गिराने का अभियान अभियान चलाया है। पुलिस कर्मियों को डीडीए अधिकारियों ने विभाग की कार्रवाई पूरा करने और इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के रूप में मौके पर तैनात किया गया है। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने इस अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस जमीन पर अतिक्रमण के तोड़फोड़ का कार्य चल रहा है वह महरौली पुरातत्व पार्क का हिस्सा है जो विकास कार्य में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन


डीडीए, वक्फ बोर्ड और एएसआई सहित कई एजेंसियों की है जमीन
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि डीडीए सुबह अपने अभियान में अंधेरिया मोड़ में औलिया मस्जिद के पास दो और तीन मंजिला इमारतों को झुग्गियों के साथ तोड़ रहा था। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर कथित अतिक्रमण किया गया था, वह डीडीए, वक्फ बोर्ड और एएसआई सहित कई एजेंसियों की ही जमीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed