फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demands of Ayurvedic plants like Tulsi Giloy Aelovera increases during Covid 19

कोरोना को मात देने के लिए घरों में बढ़ रही आयुर्वेदिक पौधों की मांग, ब्लैक में बिक रहे कई पौधे

Sun, 26 Jul 2020 10:24 AM IST
प्राची प्रियम कैलाश गठवाल, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Demands of Ayurvedic plants like Tulsi Giloy Aelovera increases during Covid 19
पौधशाला में आयुर्वेदिक पौधों की सूची - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में लोगों की आयुर्वेद व पुराने नुस्खों समेत देशी जड़ी-बूटियों के प्रति जागरूकता व जानकारी लेने की रुचि बढ़ रही है। लोग पुराने समय में इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटी व घरेलू नुस्खों पर विश्वास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शहर में बनी पौधशाला में भी इन दिनों इस तरह के पौधों की भरमार है। इसके साथ ही लगातार ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनसे हवा तो साफ होती ही है, साथ में ये घर सजाने के भी काम आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वन विभाग की आयुर्वेदिक पौधशाला में भी रोज काफी संख्या में लोग इनकी जानकारी व पौधे लेने के लिए आ रहे हैं। वन विभाग ने बाईपास रोड पर एक आयुर्वेदिक पौधशाला बना रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कई बार लोग बच्चों को भी आयुर्वेदिक पौधों व जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दिलाने के लिए लेकर आते हैं। खंड वन अधिकारी हेमराज ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद लोगों की जड़ी-बूटियों व पुराने घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली औषधियों के प्रति रुचि बढ़ी है। 

लोग अपने घर के छोटे बगीचे में औषधीय पौधे लगा रहे हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा मांग गिलोय की बेल व तुलसी के पौधों की है। इसके अलावा लोग गमले या किचन गार्डन में लगाने के लिए अन्य औषधीय पौधे जैसे पत्थर चट, अदरक, हल्दी, अर्जुन, लहसुन बेल, चमेली, बड़ी इलायची, शतावर, भृंगराज, हार शृंगार आदि के पौधे ले जा रहे हैं। 

कुछ लोग बड़े मैदानों में लगाने के लिए भी पौधे ले जा रहे हैं, जिनका औषधीय लाभ भी होता है और छाया भी मिलती है।

किस पौधे का क्या है लाभ, कितनी कीमत

नर्सरी के संचालक प्रीतम शर्मा ने बताया कि इन दिनों तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, हार शृंगार की मांग सबसे अधिक है। ये सभी पौधे आसानी के मिलने के बावजूद ब्लैक में बिक रहे हैं। 

साधारण तुलसी का पौधा भी इन दिनों तीस से पचास रुपये में बिक रहा है। इसी तरह गिलोय की बेल को आसानी से दूसरी बेल के एक टुकड़े से ही तैयार किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल यह 100 रुपये तक में बिक रही है। 

एलोवेरा को भी एक गमले से दूसरे, तीसरे में बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत 60 से 100 रुपये तक है। हार-शृंगार के पत्ते सबसे ज्यादा जोड़ों के दर्द में काम आते हैं। इसकी मांग भी इन दिनों ज्यादा है। यह पौधा 100 से 300 रुपये तक बिक रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
आयुष विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक का कहना है कि इन दिनों काढ़ा ही सबसे ज्यादा कारगर माना जा रहा है। सांस के रोगियों के लिए साफ हवा सबसे ज्यादा जरूरी है। 

 

लगातार ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे स्पाइडर, स्नेक ट्री, एरिका पाम, रबड़ प्लांट आदि इन सब में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही गिलोय का रस, तुलसी, अदरक, दालचीनी आदि का काढ़ा काफी सहायता करता है। ये सभी चीजें इम्यूनिटी को भी बढ़ाती हैं।

कहां से ले सकते हैं पौधे
वन विभाग के बागवानी विभाग में कार्यरत सुरेश में बताया कि ये सभी पौधे आसानी से वन विभाग की नर्सरी से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा घर पर भी तैयार किए जा सकते हैं। 
तुलसी के बीज से एक साथ कई पौधे बन सकते हैं। गिलोय की एक डंडी को ही काटकर जमीन में लगाने से इसकी बेल तैयार हो जाती है। हरा प्याज, एलोवेरा, हरी मिर्च, हल्दी आदि आसानी से छोटे से गमले में लगाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed