{"_id":"bb622e1881e44f8796a540a0e5384a94","slug":"demands-action-against-protesters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों के खिलाफ पीएम से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों के खिलाफ पीएम से की कार्रवाई की मांग
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन की आड में समाज को बांटने का कार्य करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर फ्रेंडस सोशल वर्कर्स एसोसिएशन मार्किट नंबर-5 के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई है कि जाट आंदोलन के दौरान अराजकतत्वों ने जिस प्रकार प्रदेश में हाहाकार मचाकर देश के मान सम्मान को चोट पहुंचाई है ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए।
विज्ञापन
स आंदोलन से देश को 38 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिस तरह रेलवे की गाडिय़ों को रोका गया।
स्कूलों को जलाया गया, अस्पतालों को आग लगाई गई, दोपहिया वाहनों, कारों, दुकानों व बड़े बड़े शांपिग मॉलों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई और औरतों के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
प्रशासन मूक दर्शक बनकर देखता रहा, इसे देखकर यह लगता है कि इस जाट आरक्षण आंदोलन के पीछे कोई बड़ी साजिश रची गई जिसे बेनकाब करना बहुत जरूरी है ताकि पीड़ित लोगों को इंसाफ मिल सके।