फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to ensure education for students returned from Ukraine petition filed in High Court

दिल्ली: यूक्रेन से लौटे छात्रों के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Sun, 13 Mar 2022 04:22 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 04:22 AM IST
सार

अधिवक्ता एमपी श्रीविग्नेश ने तर्क रखा है कि करीब 20 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे थे और वर्तमान स्थिति में ऐसे छात्रों के दुखों का कोई अंत नहीं है जिससे उनका जीवन अनिश्चित हो गया है।

विज्ञापन
Demand to ensure education for students returned from Ukraine petition filed in High Court
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवासी कानूनी प्रकोष्ठ ने यूक्रेन से लौटने वाले मेडिकल छात्रों के लिए यहां के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा है कि छात्रों का अध्ययन बाधित हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को उनके अध्ययन करने की व्यवस्था करने का निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता एमपी श्रीविग्नेश ने तर्क रखा है कि करीब 20 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे थे और वर्तमान स्थिति में ऐसे छात्रों के दुखों का कोई अंत नहीं है जिससे उनका जीवन अनिश्चित हो गया है। याचिका में युद्ध प्रभावित यूक्रेन से बचाए गए भारतीय मेडिकल छात्रों की दुर्दशा की तरफ ध्यान दिलवाते हुए कहा गया है कि कई हजारों युवा पुरुषों और महिलाओं का करियर बाधित हुआ है, इनमें से काफी संख्या में ऐसे हैं, जो पहले ही अध्ययन के पाठ्यक्रम से गुजर चुके हैं। 
विज्ञापन


याची ने कहा कि यूक्रेन से अर्जित मेडिकल डिग्री को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा भी स्वीकार किया जाता है। याचिका में कहा गया है कि वर्तमान में भारत में मेडिकल छात्रों को समायोजित करने के लिए कोई मानदंड या नियम नहीं हैं, जो विदेश में पढ़ रहे हैं। छात्रों को अकादमिक सत्र के बीच में भारत लौटना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed