फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for stricter law in the case of death of a youth in a road accident in Dwarka

Delhi NCR News: द्वारका में सड़क हादसे में युवक की मौत में कानून सख्त करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
द्वारका सेक्टर-11 में 3 फरवरी को हुए एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। यह घटना इलाके के लोगों के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक है। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश और शोक का माहौल है। ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस मामले में सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े कानूनों को और कड़ा बनाया जाए। उनका कहना है कि अगर किसी नाबालिग की तरफ से किए गए गंभीर अपराध में किसी की जान जाती है, तो ऐसे मामलों में सजा बालिगों के समान होनी चाहिए। फेडरेशन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मांग के समर्थन में शांतिपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से आगे आएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed