फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for granting martyr status to Rupesh, Maha Panchayat of 380 villages of Delhi NCR

रूपेश को शहीद का दर्जा देने की मांग, दिल्ली-एनसीआर के 380 गांवों की महापंचायत आज

Sat, 06 Oct 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Demand for granting martyr status to Rupesh, Maha Panchayat of 380 villages of Delhi NCR
मृतक रूपेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

तैमूर नगर में रूपेश बसोया की हत्या के मामले में शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के 380 गांवों की महापंचायत शाम चार बजे तैमूर नगर गांव में होगी। दूसरी तरफ मृतक रूपेश के परिजन शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से मिले। पुलिस आयुक्त ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मृतक रूपेश के भाई उमेश बसोया ने बताया कि उसने व उसके भाई रूपेश ने ड्रग्स सप्लायर व माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा था। रूपेश को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसी मुद्दे पर शनिवार को महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन


उमेश ने आरोप लगाया है कि पुलिस पंचायत नहीं होने देना चाहती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अगर ये पंचायत बड़े पैमाने पर हुई तो एनएफसी, आश्रम, मथुरा रोड और रिंग रोड समेत आसपास के मार्गों पर जाम लग सकता है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल का कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि पंचायत के लिए अनुमति ली गई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड के आरोपी रिमांड पर
महरौली थाना पुलिस ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों आकाश, अजय व सूरज को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना था कि आरोपियों के साथी फरार हैं। साथ ही ये भी पता करना है कि आरोपियों ने हथियार कहां से लिए थे। आरोपियों को शुक्रवार दोपहर को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था।

रूपेश की हत्या के बाद दो और लोगों को मारी थी गोली

Demand for granting martyr status to Rupesh, Maha Panchayat of 380 villages of Delhi NCR

तैमूर नगर में रूपेश बसोया को गोली मारने वाला संगम विहार निवासी आकाश महिपालपुर के रोहित चौधरी गिरोह का शार्प शूटर है। खास बात ये है कि रूपेश को गोली मारने के बाद आकाश ने साथियों के साथ हथियारों के दम पर लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया था और दो को गोली मारी थी। एक जगह पर तो उसने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की थी। पुलिस आकाश से पूछताछ करने में लगी हुई है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को रूपेश को गोली मारने के बाद आकाश, अजय राठी और सूरज जंगपुरा से चोरी की गई कार से पीतमपुरा गए थे। यहां पर इन्होंने हथियारों के दम पर लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। एक जगह पर सोने की चेन व दूसरी जगह पर सोने की चेन व कानों के कुंडल छीने थे।दोनों मामले मौर्या एंक्लेव थाने में दर्ज हैं।

इसके बाद इन्होंने केशवपुरम में कार को छोड़ दिया और ऑटो से महिपालपुर पहुंचे थे। यहां पर ये होटल में ठहरे। अगले दिन 1 अक्तूबर को रात 11 बजे आकाश ने अन्य बदमाश अतुल के साथ घिटोरनी में मीट व्यवसायी को गोली मारी और गल्ला लूट लिया। गल्ले में 42 हजार रुपये थे। गोली व्यवसायी के पेट से रगड़ते हुए निकल गई थी।

2 अक्तूबर को आकाश ने सूरज के साथ महरौली में चड्ढा ढाबा मालिक भूपेन्द्र को गोली मारकर गल्ला लूट लिया। गल्ले में 32 हजार रुपये थे। साथ में मोबाइल व चेन भी लूट ली थी। ढाबे के कर्मचारी जब इन्हें पकड़ने भागे, तो आकाश ने हवा में पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। भागते हुए रास्ते में एक युवक से बाइक व चेन लूट ली थी। ढाबा मालिक के यहां आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। इस फुटेज के आधार पर महरौली पुलिस ने पहले सूरज, फिर अजय राठी व बाद में आकाश को पकड़ लिया। आकाश शराब पीने का आदी है। अजय स्मैक का नशा करता है। तैमूर नगर में ये अजय राठी के लिए स्मैक लेने गए थे। यहां पर स्मैक पहले लेने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात पर आकाश ने दो राउंड फायरिंग कर दी थी। यहां से ये भाग रहे थे, तो रास्ते में रोकने पर रूपेश को गोली मार दी थी।

चार महीने पहले ही जेल से निकले
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आकाश व सूरज चार महीने पहले ही जेल से बाहर आए थे। इन्होंने महिला की चेन छीनने के दौरान ग्रीन पार्क इलाके में हवा में फायरिंग की थी। गोली किसी को नहीं लगी थी।

होटलों में ठहरता था आकाश
आकाश को ऐशो आराम की जिंदगी जीने का शौक है। वह होटल में ही ठहरता है और वहीं खाता-पीता है। चार महीने पहले जेल से बाहर आने से लेकर अभी तक ये महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। उसकी पत्नी संगम विहार में रहती है और गर्भवती है। आरोपी की गर्लफ्रेंड भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed