{"_id":"6a70b1c4aec9a77d9b0700b9","slug":"demand-for-a-cultural-and-auditorium-center-in-north-east-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148939-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांस्कृतिक एवं ऑडिटोरियम केंद्र की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांस्कृतिक एवं ऑडिटोरियम केंद्र की मांग
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने संसद में उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत अपने क्षेत्र में एक अत्याधुनिक राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं ऑडिटोरियम केंद्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केंद्र स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों, संगीतकारों व रंगकर्मियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा।
तिवारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली देश के सबसे घनी आबादी वाले संसदीय क्षेत्रों में है, जहां बड़ी संख्या में प्रतिभाएं हैं, लेकिन आधुनिक सांस्कृतिक सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें दूसरे इलाकों पर निर्भर रहना पड़ता है।
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि प्रस्तावित केंद्र में सांस्कृतिक, साहित्यिक, संगीत व नाट्य कार्यक्रमों की आधुनिक व्यवस्था हो, साथ ही लोक कलाओं के संरक्षण, प्रशिक्षण व युवा प्रोत्साहन के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जाए। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और यह राष्ट्रीय आयोजनों का केंद्र बन सकेगा।