फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delivery boy who came to deliver goods in Noida stabbed

Noida: सामान देने आए डिलीवरी ब्वॉय को युवक ने सीने में चाकू मारा, वजह जानकर हर कोई हैरान; रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के हमले से डिलीवरी ब्वॉय के सीने में चोट आई है। 

विज्ञापन
Delivery boy who came to deliver goods in Noida stabbed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामान देने सोसाइटी में आए अमेजॉन के डिलीवरी ब्वॉय को युवक ने चाकू मार दिया। इसमें डिलीवरी ब्वॉय के सीने में चाकू लग गया और घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

सोरखा निवासी आशीष कुमार अमेजॉन में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। वह शनिवार को अमेजॉन की तरफ से डिलीवरी लेकर सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी पहुंचा था। वहां पर पहुंचकर शोभित नामक कस्टमर को फोन कर सामान लेने के लिए बुलाया। इस पर शोभित ने कहा कि कुछ देर में आता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक शोभित नहीं आया तब 15 मिनट बाद फिर से फोन किया तब कहा कि आ रहा हूं। इसके बाद भी जब शोभित नहीं आया तो 10 मिनट बाद फोन किया तो वह फोन पर ही नाराज हो गया। इसके बाद वह नीचे आकर डिलीवरी ब्वॉय आशीष के सीने में चाकू मार दिया। इसमें वह घायल हो गया। इस मामले में आशीष की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed