फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliberations on Education, Ethics, and Innovation at Lady Irwin College

Delhi NCR News: लेडी इरविन कॉलेज में शिक्षा, नैतिकता और नवाचार पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
-कॉलेज में 13वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन लर्निंग (आईसीएल) का आयोजन किया। यह सम्मेलन एजुकेशन फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर एजेंडा 2047-पॉलिसी, प्रैक्टिस एंड पेडागॉजी विषय पर केंद्रित था। इसमें शिक्षा में नैतिकता, मूल्यों और नवाचार पर विशेष जोर दिया गया।
सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन लेडी इरविन कॉलेज की निदेशक नीलिमा अस्थाना ने किया। विशिष्ट अतिथि मोजाम्बिक गणराज्य के उच्चायोग के कांसुलर अटैची डोमिंगोस राउल एसक्रेवर क्वाल्कर ने शिक्षा को नवाचार, नैतिकता और समानता के दृष्टिकोण से नए सिरे से समझने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन धनंजय जोशी ने कहा कि वास्तविक ज्ञान केवल सूचनाओं तक सीमित नहीं है। इसमें विवेक और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उपलब्ध सूचनाओं और प्रामाणिक ज्ञान के बीच अंतर को रेखांकित किया। सम्मेलन के दौरान पांच समानांतर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षा के विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed