फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhites will get LED lights in 10 rupees.

अब दिल्लीवासियों को 10रु. में मिलेंगे LED लाइट्स

Wed, 07 Jan 2015 03:35 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
Delhites will get LED lights in 10 rupees.

देश में सफाई के बाद प्रधानमंत्री ने बिजली बचाने को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से साउथ ब्लॉक के अपने निवास में साधारण बल्ब की जगह एलईडी लाइट लगाई।

विज्ञापन


इस अभियान के अंतर्गत राजधानी समेत पूरे देश में लोगों को एलईडी लाइट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दिल्ली में तो इसके लिए एक विशेष योजना की भी शुरूआत की जाने वाली है ताकि लोग अपने घरों में एलईडी लाइट लगाएं और ज्यादा से ज्यादा बिजली बचाएं।

विज्ञापन

अपनी कीमत से ज्यादा पैसे बचाएगी एलईडी लाइट

Delhites will get LED lights in 10 rupees.

दिल्ली में लॉन्च की जा रही योजना के तहत सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को एलईडी लाइट्स 10 रुपए में दी जाएगी। इस योजना में ध्यान देने वाली बात यह है कि यह 10 रुपए शुरूआती भुगतान के तौर पर देना होगा।

इसके बाद अगले 12 महीने तक हर महीने दस-दस रुपए उपभोक्ताओं के बिजली बिल से काट लिए जाएंगे। इस तरह यह एलईडी बल्ब दिल्लीवासियों को कुल 130 रुपए का पड़ेगा। यही बल्ब अगर बाजार में लेने जाएंगे तो इसकी कीमत 350 रुपए से 600 रुपए के बीच होगी।

'बिजली के उत्पादन से ज्यादा अच्छा उसे बचाया ‌जाना'

Delhites will get LED lights in 10 rupees.

एक अनुमान के अनुसार एलईडी बल्ब लगाने से दिल्लीवासियों की एक साल में 162 रुपए की बचत होगी। इस तरह यह बचत इस बल्ब के दाम से कम होगी और सालभर से पहले ही वसूल हो जाएगी और एलईडी बल्ब की गारंटी पूरे 3 साल की है। पीएम ने एलईडी लाइट को प्रकाश पथ पर यानी उजाले की ओर चलने का मार्ग बतलाया।

उन्होंने आगे कहा कि बिजली के उत्पादन से ज्यादा अच्छा उसे बचाया ‌जाना है, जिसके लिए सभी देशवासियों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही पीएम ने देश की तमाम मशहूर ‌हस्तियों को इस बिजली बचाओ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed