{"_id":"5d47714c8ebc3e6cec0c87a1","slug":"delhites-uneasy-with-humidity-next-week-light-showers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस से हाल-बेहाल, अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार, मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस से हाल-बेहाल, अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार, मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट
Mon, 05 Aug 2019 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
उमस से बेहाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोग रविवार को उमस के कारण बेहाल रहेग। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को राहत की सांस नहीं लेनी दी। अगले सप्ताह भी दिल्ली में हल्की बारिश के ही आसार हैं। लिहाजा, लोगों को उमस बेहाल करेगी। मंगलवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। सोमवार लेकर शनिवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस बीच उमस का स्तर 89 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी रहेगा और इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।