फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's Ramlilas to go high-tech with AI and 3D effects

Delhi NCR News: एआई और थ्रीडी इफेक्ट से हाईटेक होंगी दिल्ली की रामलीलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
लालकिला मैदान से रोहिणी और द्वारका तक सजे भव्य पंडाल
विज्ञापन

कहीं चार मंजिला मंच तो कहीं 221 फुट का रावण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार से रामलीलाओं का मंचन शुरू हो रहा है। इस बार रामकथा के पारंपरिक प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है। प्रमुख रामलीला कमेटियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर ग्राफिक्स, एनीमेशन, थ्रीडी मैपिंग, एलईडी स्क्रीन और डिजिटल साउंड जैसी तकनीकों का उपयोग किया है।
लालकिला मैदान से रोहिणी, अशोक विहार, पीतमपुरा और द्वारका तक भव्य मंच और पंडाल तैयार किए गए हैं। फिल्मी कलाकार, विशाल मंच, डिजिटल दृश्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को लुभाएंगे। लव कुश रामलीला कमेटी ने लालकिला मैदान में मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया है। कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, चार मंजिला मंच पर रामलीला का मंचन होगा। एआई आधारित विजुअल इफेक्ट, कंप्यूटर ग्राफिक्स और थ्रीडी मैपिंग से प्रमुख प्रसंग प्रभावशाली बनेंगे।
विज्ञापन

सीता हरण को हवा में दिखाने और युद्ध के दृश्यों में विशेष विजुअल इफेक्ट का इस्तेमाल होगा। इसी लालकिला मैदान में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला भी खास आकर्षण होगी। कमेटी 11 अक्तूबर को भजन क्लबिंग का आयोजन करेगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रमुख रामलीलाएं
पीतमपुरा में केशव रामलीला कमेटी 120 फुट लंबे और तीन मंजिला भव्य मंच पर रामलीला का मंचन करेगी। मैदान में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिससे दूर बैठे दर्शक भी मंचन देख सकेंगे। दर्शकों के बैठने, पार्किंग और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था है। आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-2 धार्मिक परंपरा, स्थानीय सहभागिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर जोर देगी। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

द्वारका में विशेष आकर्षण
द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी 221 फुट ऊंचे रावण का दहन करेगी, जो मुख्य आकर्षण होगा। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक आकाश राजेश गहलोत के अनुसार, यहां थ्रीडी विजुअल, हाईटेक साउंड सिस्टम और बड़ी संख्या में कलाकारों के साथ भव्य मंचन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed