फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's pace to pick up with 300 new e-buses; Union Home Minister Shah to flag them off on July 7

Delhi NCR News: 300 नई ई-बसों से बढ़ेगी दिल्ली की रफ्तार, 7 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले रूटों को मिलेगी प्राथमिकता, लंबा इंतजार घटाने और लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारने पर फोकस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बसों की कमी और लंबे इंतजार की समस्या को कम करने के लिए राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को 7 जुलाई को आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर उन रूटों पर तैनात किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और पीक ऑवर में बसों पर सबसे ज्यादा दबाव होता है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों के संचालन से यात्रियों का इंतजार कम होगा और भीड़भाड़ वाली बसों में सफर करने की मजबूरी भी घटेगी। विभाग का कहना है कि अधिक मांग वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन सेवा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन

नई शामिल की जा रही 300 बसों में अधिकांश 9 मीटर लंबाई की इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनका आकार ऐसा है कि ये मुख्य सड़कों के अलावा संकरी गलियों और उन इलाकों में भी आसानी से चल सकेंगी, जहां बड़ी बसों का संचालन कठिन होता है। इससे कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों के बीच लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में राजधानी में 6,100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। 300 नई बसों के शामिल होने के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाएगी, जिससे प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

2029 तक 14000 ई-बसों को चलाने की है योजना
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, सरकार का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक राजधानी में बसों की कुल संख्या 7,500 तक पहुंचाने का है। इसके साथ ही वर्ष 2029 तक दिल्ली की सड़कों पर 14,000 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना है। इसके लिए नई बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न डिपो में शामिल किया जाएगा। सरकार का दावा है कि योजना पूरी होने पर राजधानी में बस सेवा की पहुंच, उपलब्धता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed