{"_id":"6ab1358c8addbcb5990960a0","slug":"delhis-electronics-business-has-grown-in-the-components-and-services-sectors-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155919-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार कंपोनेंट और सेवा क्षेत्र में बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार कंपोनेंट और सेवा क्षेत्र में बढ़ा
विज्ञापन
देश में 70 हजार करोड़ का निवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार अब केवल मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप की बिक्री तक सीमित नहीं है। नेहरू प्लेस, भगीरथ पैलेस और लाजपत राय मार्केट में कंपोनेंट तथा तकनीकी सेवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
ऑल दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन (एडीसीटीए) के अनुसार, छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से एडाप्टर, कनेक्टर और सीसीटीवी कैमरों जैसे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण बढ़ा है। इससे नए कारोबार और रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। एडीसीटीए के अध्यक्ष महिंदर अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन बाजार से कीमतों की तुलना आसान हुई है। हालांकि, स्थानीय बाजार तुरंत सामान, तकनीकी सलाह और मरम्मत जैसी सेवाएं देकर अपनी भूमिका बनाए हुए है।
देश में भी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट निर्माण को प्रोत्साहन मिल रहा है। अगस्त 2026 तक 15 राज्यों में 106 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और करीब 75 हजार रोजगार पैदा हुए हैं। 38 संयंत्रों में उत्पादन शुरू हो चुका है। इस योजना में पीसीबी, पैसिव कंपोनेंट, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कंपोनेंट और कैमरा मॉड्यूल जैसे उत्पाद शामिल हैं।