{"_id":"58d8b1dc4f1c1b200963d8bb","slug":"delhis-bawana-aap-mla-ved-prakash-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD चुनाव: केजरीवाल को झटका, बवाना से AAP विधायक बीजेपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD चुनाव: केजरीवाल को झटका, बवाना से AAP विधायक बीजेपी में शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
ved prakash
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बवाना से पार्टी सांसद वेद प्रकाश ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि आप में शामिल होने से पहले वेद प्रकाश बीजेपी में ही नेता थे।
विज्ञापन
इस तरह से आज वेद प्रकाश ने घर वापसी की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। वेद प्रकाश ने अपने पार्टी छोड़ने का कारण बताया कि वो बड़बोले लोगों के बीच में फंस गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर लिया है। मैं अपने वजूद को बचाने के लिए, अपनी सच्चाई को बचाने के लिए उन्हें छोड़कर भाजपा में आए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो भाजपा में कोई पोस्ट नहीं लेंगे, वो मोहमाया छोड़कर भाजपा में आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आप सरकार पर सवाल उठाया कि आखिर केजरीवाल जी व अन्य लोग बताएं कि उनके बिल एलजी पास क्यों नहीं करते। अगर वो बिल सही बनाकर भेजेंगे तो गवर्नर जरूर उसे पास करेंगे लेकिन ये लोग कभी ठीक कर उसे नहीं भेजते।