फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property craze going down in delhi

दिल्ली में घट रहा है प्रॉपर्टी का क्रेज!

Sun, 02 Mar 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
property craze going down in delhi

दिल्ली में प्रॉपर्टी की मांग लगातार घटती जा रही है। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के रेवन्यू में आई कमी इसी ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन


मौजूदा वित्तीय वर्ष में अभी तक विभाग अपने लक्ष्य से कोसों दूर है। वह भी तब जबकि दिल्ली के सर्कल रेट में 200 फीसदी तक का इजाफा किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक राजस्व विभाग को मौजूदा वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2013-2014 की जनवरी तक) में स्टांप ड्यूटी से 200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है।

इस बार पूरा हो पाएगा ये लक्ष्य?

property craze going down in delhi

पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान रेवेन्यू का आंकड़ा 232 करोड़ रुपये था। विभाग की मानें तो चुनाव से पहले ही संपत्ति के खरीद फरोख्त में कमी आई थी। कमी का सिलसिला अभी तक बरकरार है।

यह हाल तब है जबकि दिल्ली में पिछली बार 4 दिसंबर 2012 को सर्कल रेट में 200 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद साउथ दिल्ली में सर्कल रेट साढ़े 6 लाख रुपये प्रति स्क्वायर मीटर तक पहुंच गया था।

तब प्रॉपर्टी के क्रेज को देखते हुए 300 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अभी तक विभाग, तय लक्ष्य के पास नहीं पहुंचता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से सस्ती है एनसीआर की जमीन

property craze going down in delhi

अधिकारियों के मुताबिक एनसीआर में दिल्ली की तुलना में कम दाम में विकसित प्रॉपर्टी की उपलब्धता इसकी बड़ी वजह है। उनके मुताबिक लोग दिल्ली के बजाए उसके करीबी इलाकों में घर खरीदना पसंद कर रहे हैं।

वैसे,अधिकारी दिल्ली विकास प्राधिकरण के कुछ गलत नीतियों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। अहम है कि हाल ही में करीब 15 दिन तक दिल्ली में संपत्ति की खरीद-फरोख्त बंद रही थी, जिसका नुकसान विभाग को उठाना पड़ा था।

राजस्व विभाग के मंडलायुक्त धर्मपाल कहते हैं कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष के रेवन्यू में कमी दर्ज की गई है। इसकी स्टडी की जा रही है। संपत्ति के खरीद फरोख्त में आई कमी का कारणों को ध्यान में रखकर ही सर्कल रेट बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed