फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites guzzle over 1 crore liquor bottles worth Rs 218 crore from December 24 to 31

एक करोड़ बोतल पी गए दिल्लीवाले: आठ दिन में शराब पर उड़ा दिए 218 करोड़ रुपये, 31 दिसंबर को गटकी सबसे ज्यादा

Tue, 03 Jan 2023 04:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

बात बीते सालों की करें तो 2019 में 12.55 लाख बोतलें, 2020 में 12.95 बोतलें और 2021 में 13.77 लाख बोतलें बिकी थीं। वर्तमान में, दिल्ली सरकार के चार उपक्रमों द्वारा संचालित लगभग 550 शराब की दुकानों के माध्यम से शहर में शराब बेची जा रही है।

विज्ञापन
Delhiites guzzle over 1 crore liquor bottles worth Rs 218 crore from December 24 to 31
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली आबकारी विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नए साल की खुमारी में 2022 के आखिरी आठ दिनों में दिल्ली में एक करोड़ से अधिक शराब की बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 218 करोड़ है। यह आंकड़ा 24 से 31 दिसंबर का है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इसमें सबसे ज्यादा बिक्री 31 दिसंबर की रात हुई  थी जब 20.30 लाख बोतलें बिकीं थीं, जिनकी कीमत 45.28 करोड़ है। साल के आखिरी आठ दिनों में रिकॉर्ड एक करोड़ 10 लाख बोतलें बिकीं, जिनमें ज्यादातर विस्की थी। 
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़े दिखाते हैं कि दिसंबर 2022 में 13.8 लाख बोतलों की बिक्री हुई, जो बीते तीन सालों में सबसे अच्छी बिक्री है। इसके चलते दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2022 में 560 करोड़ की आमदनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बीते सालों की करें तो 2019 में 12.55 लाख बोतलें, 2020 में 12.95 बोतलें और 2021 में 13.77 लाख बोतलें बिकी थीं। वर्तमान में, दिल्ली सरकार के चार उपक्रमों द्वारा संचालित लगभग 550 शराब की दुकानों के माध्यम से शहर में शराब बेची जा रही है। यह पूरे शहर के 900 से अधिक होटलों, पबों और रेस्टोरेंट के बार में भी उपलब्ध है।


आबकारी विभाग ने साल 2022 के अंत में रिकॉर्ड सेल की। हालांकि पूरे साल आबकारी विभाग ने आबकारी नीति को लेकर काफी चुनौतियां झेलीं जिसमें सीबीआई जांच भी चल रही है। इस साल दिवाली के समय भी 48 लाख शराब की बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा रही। विभाग के अनुसार 24 दिसंबर के दिन 14.7 लाख बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 28.8 करोड़ रही। वहीं 27 दिसंबर को सबसे कम 11 शराब की बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 19.3 करोड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed