फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Zoo to be hi-tech and lions - tigers and birds to be seen through glass

दिल्ली का चिड़ियाघर होगा हाईटेक: AI से लैस स्मार्ट कैमरे, सेंसर से सुरक्षा; शीशे में नजर आयेंगे शेर और बाघ

Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
सार

Delhi Zoo Hi-Tech: दिल्ली के चिड़ियाघर में आने वाले चार वर्षों में बड़ा हाईटेक अपग्रेड हो जाएगा। जहां शेर-बाघ जैसे जानवरों को लोहे की सलाखों की बजाय मजबूत पारदर्शी शीशे से साफ-साफ देखा जा सकेगा। यहां एआई से लैस स्मार्ट कैमरे और सेंसर से सुरक्षा बढ़ेगी।

विज्ञापन
Delhi Zoo to be hi-tech and lions - tigers and birds to be seen through glass
दिल्ली का चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में आने वाले कुछ वर्षों में विजिटिंग अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। अब लोहे की सलाखों के पीछे से जानवर देखने की जगह, मजबूत और पारदर्शी शीशे (ग्लास) लगे होंगे, जिससे शेर, बाघ और अन्य जानवर साफ दिखाई देंगे। 

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, विदेशी चिड़ियाघरों जैसा अनुभव देने के लिए यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पक्षियों के बाड़े में भी सुधार होगा। अब विजिटर्स बाड़े के अंदर जाकर पक्षियों को उड़ते हुए देख पाएंगे, बजाय इसके कि केवल रेलिंग के पीछे से दूर से देखें। रात के जानवरों के लिए खास नोक्टर्नल हाउस बनाया जाएगा। हल्की रोशनी में उल्लू, लोमड़ी और अन्य नाइट एक्टिव जानवरों को आसानी से देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए चिड़ियाघर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस ‘स्मार्ट’ कैमरों का इस्तेमाल होगा। इन कैमरों में सेंसर लगे होंगे, जो किसी भी असामान्य गतिविधि या जानवर के बाड़े से बाहर निकलने की कोशिश पर तुरंत कर्मचारियों को अलर्ट भेजेंगे। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव अगले 4 वर्षों में धीरे-धीरे लागू किया जाएगा, ताकि काम के दौरान जानवरों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस नई व्यवस्था के बाद दिल्ली जू का अनुभव और भी आकर्षक और सुरक्षित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed