{"_id":"67a27fe65456b78e8d065b9d","slug":"delhi-youth-stabbed-to-death-over-shoulder-collision-dispute-2025-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कंधा टकराने के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने दबोचा; पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कंधा टकराने के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने दबोचा; पड़ताल जारी
Wed, 05 Feb 2025 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 03:48 AM IST
सार
हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषिता कर दिया गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सोमवार देर रात महज कंधा टकराने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषिता कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। करीब 35 से 40 साल के युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक बेघर है। उधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने एक बजे खबर मिली कि त्रिलोकपुरी 10/115 के एक युवक को चाकू मार दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो अज्ञात युवक खून से लथपथ मिला। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान का प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान कर ली गई। देर रात आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।