फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Youth shot dead in car in Chawla, suicide note recovered

दिल्ली :छावला में युवक ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद 

Wed, 11 Nov 2020 07:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 11 Nov 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Youth shot dead in car in Chawla, suicide note recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

द्वारका जिले के छावला इलाके में बुधवार दोपहर उजवा गांव के पास एक कार से युवक की तलाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त रविंद्र (32) के रूप में हुई है। कार अंदर से बंद मिली है। रविंद्र के सिर में गोली लगी हुई थी। कार से पुलिस को एक देसी पिस्टल व खोखा मिला है।

विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि रविंद्र ने खुद को गोली मारकर जान दी है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उसके मोबाइल कब्जे में लेकर परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। छावला थाना पुलिस ने उसका कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि उजवा रोड पर खड़ी आई-20 कार में एक युवक का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा किसी तरह खोलकर शव को कब्जे लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त उजवा गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ उजवा में रहता था।  बुधवार सुबह वह कहीं जाने की बात कर घर से निकला था। सारे हालात देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि रविंद्र ने खुदकुशी कर ली। लेकिन ऐसा कदम उसने क्यों उठाया और वह पिस्टल कहां से लाया। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed