फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Youth Congress files complaint against Arvind Kejriwal

Delhi: दिल्ली युवा कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की शिकायत, धोखाधड़ी और जनता को गुमराह करने का आरोप

Wed, 25 Dec 2024 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 07:23 PM IST
सार

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि आप के विधायक और एमसीडी पार्षदों की ओर से कथित तौर पर व्यक्तिगत डेटा मतदाता पहचान पत्र और फोन नंबर एकत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Youth Congress files complaint against Arvind Kejriwal
थाने में शिकायती पत्र देते युवा कांग्रेस के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट अक्षय लाकड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी से जुड़े अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने संसद मार्ग थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि आप के विधायक और एमसीडी पार्षदों की ओर से कथित तौर पर व्यक्तिगत डेटा मतदाता पहचान पत्र और फोन नंबर एकत्रित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में ओटीपी सत्यापन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास तोड़ा गया है। वहीं दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना लागू नहीं की गई है। लाकड़ा ने आरोप लगाया कि यह कदम धोखाधड़ी और जालसाजी का स्पष्ट उदाहरण है, जिससे जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed