{"_id":"6098f0428ebc3ebd0c4581a0","slug":"delhi-youth-are-appreciating-vaccination-centers-friendly-management-is-also-being-praised","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : टीकाकरण केंद्रों की युवा कर रहे सराहना, कुशल प्रबंधन की भी हो रही तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : टीकाकरण केंद्रों की युवा कर रहे सराहना, कुशल प्रबंधन की भी हो रही तारीफ
Mon, 10 May 2021 02:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 10 May 2021 02:05 PM IST
सार
- -राजधानी में 1 मई से शुरू हुआ था 18 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण
- -दिल्ली सरकार के स्कूलों में लगाई जा रही वैक्सीन
विज्ञापन
vaccination
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एक मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था। दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाकर इन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण अभियान की युवा काफी सराहना कर करते हुए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं।
रविवार को दिल्ली सरकार के शाहदरा स्थित एक स्कूल में टीका लगवाकर आए विनय कुमार ने बताया कि दिल्ली में टीकाकरण केंद्र पर काफी अच्छी व्यवस्था है। सभी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के हिसाब से हो रही है। टीकाकरण केंद्र पर काफी संख्या में सिविल डिफेंस के कर्मचारी तैनात हैं, जो लोगों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन भी करा रहे हैं। वैक्सीन लगने के बाद करीब आधा घंटा निरीक्षण कक्ष में भी बैठाया जाता है। इस दौरान डॉक्टर टीके लगने के बाद बरतनी वाली सावधानियों के विषय में भी जागरूक करते हैं। पूरी प्रक्रिया काफी व्यवस्थित तरीके से हो रही है।
ट्विटर पर सराहना हो रही
कई लोगों ने दिल्ली में हुए टीकाकरण के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए इस अभियान की सराहना की और टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को भी काफी तारीफ कि।
ट्विटर पर अनुप कुमार ने लिखा, अरविंद केजरीवाल आपका धन्यवाद। आप सचमुच में एक अद्भुत मुख्यमंत्री हैं। मैंने आज टीका लगवाया, प्रबंधन शानदार था। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ ही डॉक्टर टीका लगवाने लोगों के साथ बेहद विनम्रता से पेश आ रहे थे। आपके जैसा मुख्यमंत्री मिलने पर हमें गर्व है।
विज्ञापन
ट्विटर पर रोमिल कुमार ने कहा, आज नई दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में टीके की पहली खुराक ली। टीकाकरण केंद्र में इंतजाम काफी व्यवस्थित थे। टीकाकरण अभियान के कुशल प्रबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद।