फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man stabbed to death for resisting robbery

Delhi : लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारकर युवक की हत्या, नशेड़ियों ने की वारदात; पकड़े गये सात आरोपी

Sun, 23 Mar 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 02:17 AM IST
सार

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों की पहचान कर सात को पकड़ लिया है, जिसमें पांच आरोपी नाबालिग हैं।

विज्ञापन
Delhi: Young man stabbed to death for resisting robbery
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निहाल विहार में शुक्रवार रात भीड़भाड़ वाले बाजार में नशेड़ियों ने लूटपाट का विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों की पहचान कर सात को पकड़ लिया है, जिसमें पांच आरोपी नाबालिग हैं।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त निहाल विहार निवासी शुभम कुमार दत्त (21) के रूप में हुई है, जबकि उसके भाई का नाम नीरज (19) है। शुभम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था और डिजिटल मार्केटिंग के साथ-साथ वेबसाइट बनाता था। उसकी मां संजना ने बताया कि शुक्रवार रात शुभम बाजार गया था। पचास फुटा रोड के पास कुछ नशेड़ियों ने उससे लूटपाट की कोशिश की। शुभम ने विरोध करते हुए एक नशेड़ी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद अन्य नशेड़ियों ने उसे पीट दिया। 
विज्ञापन


शुभम वापस घर आया और छोटे भाई को इस बारे में बताया। वह छोटे भाई को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। फिर इनके बीच कहासुनी होने लगी। शुभम ने अपने दोस्तों को भी फोन कर मारपीट होने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक नशेड़ियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। शुभम के दोस्त नीरज ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वह ऑटो से दोनों भाइयों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। इसी बीच पीसीआर वैन को देखकर दोनों को उससे पुष्पांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे निहाल विहार-नांगलोई रोड स्थित पचास फुटा रोड पर श्मशान घाट के पास युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शुभम के छोटे भाई नीरज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर सात आरोपियों को पकड़ लिया। सभी निहाल विहार के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

बचाने की लगाता रहा गुहार, लोग बनाते रहे वीडियो
शुभम के दोस्त नीरज ने बताया कि रात करीब नौ बजे शुभम का फोन आया था। उसने झगड़ा होने की बात कही। उसने अपने दोस्त अंकित व अन्य को मौके पर भेजा। उन लोगों ने बताया कि शुभम और उसके भाई को कुछ लड़कों ने चाकू मार दिया है। इस पर वह भी तुरंत मौके पर पहुंचा। शुभम सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। वहां काफी भीड़ थी, शुभम लोगों से बचाने की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा था। ज्यादातर लोग मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे थे।

झगड़ा का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने की थी दिव्यांग की हत्या

बिंदापुर क्षेत्र में झगड़े का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने एक दिव्यांग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ लिया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को बिंदापुुर क्षेत्र में एक शख्स को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घायल को महावीर एंक्लेव निवासी राजू अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि राजू दिव्यांग था और वह देख नहीं पाता था। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। उसके निशानदेही पर उसके साथी को शुक्रवार को चाणक्य पैलेस से पकड़ लिया।

आरोपियों ने बताया कि एक आरोपी का मृतक से 3-4 महीने पहले किसी बात पर लड़ाई हुई थी। उसने मृतक से बदला लेने के लिए अपने एक दोस्त की मदद से ऑनलाइन चाकू खरीदा और फिर वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए एक आरोपी पर डाबड़ी थाने में चाकू से हमला करने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed