{"_id":"6aec9ab560a5dc41a00906f0","slug":"delhi-wrestlers-won-four-medals-at-the-national-games-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162218-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के पहलवानों ने नेशनल गेम्स में जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के पहलवानों ने नेशनल गेम्स में जीते चार पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। 70वें स्कूल नेशनल गेम्स की कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली के विरेंदरा अखाड़ा और गुरु महाबली सतपाल अखाड़ा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल चार पदक अपने नाम किए, जिनमें दो स्वर्ण और दो रजत शामिल हैं। यह उपलब्धि अंडर-14 और अंडर-17 दोनों आयु वर्गों में हासिल की गई।
अंडर-14 आयु वर्ग में खुशवंत ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में नमन ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में गोविंद ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तरंग ने भी इसी आयु वर्ग और भार वर्ग में रजत पदक जीता। इन चारों पहलवानों की सफलता नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। अखाड़े में सुबह-शाम के अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बड़े मंच पर सफलता हासिल करने की अपनी क्षमता साबित की।
इस शानदार प्रदर्शन से विरेंदरा अखाड़ा और गुरु महाबली सतपाल अखाड़ा में खुशी का माहौल है। अखाड़े के प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। कोचों का कहना है कि चार पदक जीतना खिलाड़ियों, उनके परिवारों और पूरी प्रशिक्षण टीम की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये पहलवान भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।