फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi wrapped in smog AQI 500 recorded in 11 areas

दिवाली से पहले दिल्ली की बिगड़ी हवा: स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी, 11 इलाकों में 500 तक पहुंचा एक्यूआई

Wed, 23 Oct 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Oct 2024 10:51 PM IST
सार

Delhi-NCR AQI Today: 23 अक्तूबर को इस सीजन की बेहद खराब हवा रही। एक्यूआई 364 दर्ज किया गया है। वहीं 600 घटनाएं पराली जलाने की उत्तर भारत में दर्ज हुईं।

विज्ञापन
Delhi wrapped in smog AQI 500 recorded in 11 areas
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिवाली से पहले ही राजधानी स्मॉग की चादर में लिपट गई है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है और मंगलवार की तुलना में 37 सूचकांक अधिक है। इस सीजन में 23 अक्तूबर का दिन सर्वाधिक प्रदूषित रहा। 

विज्ञापन

वहीं, विवेक विहार, आईटीओ, द्वारका समेत 11 इलाकों में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया जो अति गंभीर श्रेणी है। डीटीयू व दिलशाद गार्डन में हवा बेहद खराब और पंजाबी बाग में हवा खराब श्रेणी में रही। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक दिल्लीवालों को बेहद प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को उत्तर भारत में पराली जलाने की 600 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 11.16 फीसदी रही। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण में खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.267 फीसदी रहा, जबकि यातायात से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.555 फीसदी रही।

विज्ञापन

एनसीआर में एक्यूआई
दिल्ली - 364
गाजियाबाद - 305
नोएडा - 300
ग्रेटर नोएडा - 254
गुरुग्राम - 247
फरीदाबाद - 238
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई
-बवाना - 500
-द्वारका - 500
-आईटीओ - 500
-जहांगीरपुरी - 500
-मंदिर मार्ग - 500
-नेहरु नगर - 500
-रोहिणी - 500
-सिरी फोर्ट - 500
-सोनिया विहार - 500
(नोट : सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)

दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास
दिन के समय लोगों को गर्मी और सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, समग्र रूप से दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा सुबह के समय धुंध छाने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed