फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi women saftey tell tale application

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'टेल टैल' एप्लीकेशन

Sat, 08 Mar 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Mar 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
delhi women saftey tell tale application

देश में पहली बार दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट ‘टेल टैल’ मोबाइल अप्लीकेशन से जुड़ गया है। इसका लाभ स्मार्ट फोन धारक उठा सकेंगे। अगर बस, टैक्सी, ऑटो व ग्रामीण सेवा में सफर करते हुए यदि कोई दिक्कत आती है तो स्मार्ट फोन से बस अप्लीकेशन का पैनिक बटन दबाना होगा।

विज्ञापन


इससे आपके पांच परिचितों तक परेशानी का संदेश पहुंच जाएगा। डिम्ट्स (दिल्ली इंटीग्र्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड) ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘टेल टैल’ मोबाइल अप्लीकेशन तैयार की है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के ट्रायल के बाद शनिवार को विश्व महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सुरक्षा का तोहफा दिया है। डिम्ट्स प्रबंधन के मुताबिक, अब महिलाएं आराम से किसी भी समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

delhi women saftey tell tale application

गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ‘टेल टैल ’ अप्लीकेशन को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। स्मार्ट फोन धारकों को अप्लीकेशन डाउनलोड करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा।

इससे आप सुरक्षा एप से जुड़ जाएंगी। इसके बाद आपको अपने पांच परिचितों के नाम व नंबर भी रजिस्टर्ड करने होंगे।

आखिर कैसे करेगा यह मदद

delhi women saftey tell tale application

रजिस्टर्ड बस, टैक्सी, ऑटो व ग्रामीण सेवा में सफर करने पर सबसे पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन का नंबर अप्लीकेशन में डालना होगा। कोई दिक्कत आती है तो आपको स्मार्ट फोन में डाउनलोड ‘टेल टैल ’ अप्लीकेशन में जाकर पैनिक बटन दबाना होगा।

इसके दबते ही आपके पांच परिचितों तक मुश्किल का संदेश पहुंच जाएगा। जिन परिचितों के पास स्मार्ट फोन होगा, उन्हें जीपीएस के माध्यम से आपकी लोकेशन दिख जाएगी। जिनके पास स्मार्ट फोन (सामान्य फोन धारक) नहीं होगा, उन्हें मुश्किल का संदेश पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed