फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Women's Commission sent notice to Just Dial in spa sex racket

सेक्स रैकेटः दिल्ली महिला आयोग ने जस्ट डायल को भेजा नोटिस

Fri, 20 Sep 2019 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Women's Commission sent notice to Just Dial in spa sex racket
just dial - फोटो : अमर उजाला

स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट मामले में अब दिल्ली महिला आयोग ने कंपनी जस्ट डायल को घेरे में लिया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि स्पा सेंटरों को कैसे पंजीकृत किया जाता है? पंजीकृत स्पा सेंटरों के नाम-पते, कब से पंजीकृत हैं और स्पा सेंटर कौन सी सेवाएं देते हैं। कंपनी को 26 सितंबर तक का समय दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी से पूछा है कि कंपनी स्पा सेंटर को अपनी वेबसाइट पर पंजीकृत करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाती है? क्या स्पा सेंटर की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने से पहले उसके द्वारा दी गई जानकारी जांची-परखी जाती है। क्या कंपनी के पास स्पा सेंटर के खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने कि शिकायत आई है, यदि हां तो अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई या नहीं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली महिला आयोग ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कुछ स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया और उनमें बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। आयोग को सूचना मिली है कि स्पा और मसाज पार्लर के विज्ञापन जस्ट डायल वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लाइसेंस और बिना लाइसेंस वाले स्पा सेंटर ने खुद को वेबसाइट पर पंजीकृत करा लिया है और लोग अवैध गतिविधियां चला रहे स्पा सेंटर की जानकारी इस वेबसाइट से ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed