फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Women Commission sought information about accused of rape in Delhi

दिल्ली: महिला आयोग ने मांगी दुष्कर्म के आरोपियों की जानकारी

Tue, 25 Jun 2019 08:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 25 Jun 2019 08:36 PM IST
सार

-दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर पूछा, दुष्कर्म और पोक्सो मामलों के कितने दोषी हैं
-आरोपियों पर किस तरह रखी जा रही है नजर, क्या-क्या उठाए हैं कदम

विज्ञापन
Delhi Women Commission sought information about accused of rape in Delhi
दिल्ली महिला आयोग (फाइल फोटो)

विस्तार

राजधानी में बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के बाद महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली महिला आयोग एक बार फिर सक्रिय हुआ है। आयोग ने जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है, जिसमें दुष्कर्म और पोक्सो मामलों संबंधित आरोपियों की जानकारी मांगी गई है। 8 जुलाई तक जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग ने दुष्कर्म मामलों की एफआईआर की कॉपी, चार्जशीट की स्थिति, आरोपी के जमानत पर रिहा होने की तारीख, जेल से छूटने से पहले वहां रहने का समय आदि की जानकारी मांगी है। पूछा है कि जमानत पर छूटे हुए आरोपी को दोबारा अपराध करने से रोकने के लिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं?
विज्ञापन


15 जून को नरेला में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आने के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि इस मामले में आरोपी 2011 में भी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार हो चुका था। जेल में एक साल बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर था। अब उसने दूसरी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही कई अन्य मामलों में दुष्कर्म के मामले में आरोपी जमानत पर हैं। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि विकसित देशों में जमानत पर छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था है। हम इस मुद्दे पर पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोबारा इस तरह का अपराध न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed