फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi women commission chief swati maliwal questioned for four hours by acb 

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल से चार घंटे तक पूछताछ, मांगे 27 सवालों के जवाब

Mon, 19 Sep 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
delhi women commission chief swati maliwal questioned for four hours by acb 
स्वाति मालिवाल

दिल्ली महिला आयोग में 85 पदों पर नियुक्तियों के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली के एंटी करप्‍शन ब्यूरो ने आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल से पूछताछ। 

विज्ञापन


एसीबी ने स्वाति मालिवाल से लगभग चार घंटे लंबी पूछताछ की। इस दौरान उनसे लगभग 27 सवालों के जवाब मांगे गए। पूछताछ करने वाली टीम में एक एसीपी सहित कुल छह पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालिवाल से एक हफ्ते के अंदर इन सभी सवालों के जवाब मांगे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि एसीबी ने स्वाति मालिवाल के दफ्तर कुछ कागजात भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बारे में स्वाति मालिवाल का कहना है कि हमने सभी नियमों का पालन करते हुए नियुक्तियां की हैं। हमें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं। 

एक साल में 12 हजार मामले किए गए हैंडल 

delhi women commission chief swati maliwal questioned for four hours by acb 

खुद पर लगे आरोपों के बारे में स्वाति मालिवाल ने कहा कि हमने एक साल के अंदर 12 हजार मामले देखे हैं जबकि पिछली अध्यक्षा ने एक साल में केवल आठ मामले देख सकीं थीं। 

नियुक्तियों पर सफाई देते हुए स्वाति मालिवाल ने कहा कि पहले आयोग में केवल 42 लोग थे जबकि अब आयोग में 80 लोग काम कर रहे हैं। 

स्वाति मालिवाल ने ये भी कहा कि पिछले पांच महीने से हम शनिवार को भी काम कर रहे हैं जिसमें 181 हेल्पलाइन और 22 गाड़ियां हैं जिसमें काउंसलर ही काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed