फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman with lover arrested by crime branch in case of husbands murder 

दिल्ली: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 04:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 11 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi woman with lover arrested by crime branch in case of husbands murder 
सांकेतिक तस्वीर

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में दिल्ली की रहने वाली आरोपी महिला व उसके प्रेमी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोहम्मद दिलशाद (35) नामक युवक को धोखे से द्वारका सेक्टर-14 बुलाकर बर्फ तोड़ने वाले सुंए से 30 से अधिक बार हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों की पहचान साबिर अली (25) और बिलकीस (35) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को मामले में रोहित (26) नामक एक अन्य युवक की तलाश है। साबिर मृतक दिलशाद का चचेरा भाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दिलशाद का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 29 दिसंबर 2019 को नंद नगरी थाने में बिलकीस नामक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति मो. दिलशाद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस दिलशाद को तलाश करती रही। इस बीच बुधवार को अपराध शाखा के हवलदार सुधीर और प्रवीन को सूचना मिली कि नंद नगरी से गायब हुये दिलशाद की हत्या उसकी पत्नी ने ही की है और उसके शव को कहीं ठिकाने लगा दिया है। इसके बाद दिल्ली से बरामद हुए अज्ञात शवों की पड़ताल की गई तो द्वारका सेक्टर-14 से बरामद हुआ एक शव दिलशाद के हूलिये से मेल खा गया। फौरन एसीपी मनोज पंत, इंस्पेक्टर आशीष कुमार, राजीव कक्कड़ व अन्यों की टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के पास से गुरुवार को टीम ने साबिर नामक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस बिलकीस तक भी पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में साबिर ने दिलशाद की हत्या की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि करीब छह-सात सालों से उसके बिलकीस से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी दिलशाद को हो गई थी जिससे वह बिलकीस को मारने-पीटने लगा था। 

यहां तक उसने नंद नगरी से अपना मकान भी बदल लिया था, लेकिन उसके बाद भी साबिर और बिलकीस मिलते रहे। रास्ते से हटाने के लिए साबिर ने रोहित की मदद से 27 दिसंबर को दिलशाद को द्वारका बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम...

साबिर नक्काल समुदाय (किन्नरों के साथ ढोलक बजाने वाले) से संबंध रखता था। वह हाईफाई इलाकों में सैलून पर काम करता था। रोहित भी उसके साथ ही सैलून पर काम करता था। वहीं दिलशाद शादी समारोह में पान का स्टाल लगाता था। बिलकीस के कहने पर साबिर ने दिलशाद की हत्या की योजना बनाई। रोहित को एक लाख रुपये की बात कर साजिश में शामिल किया गया। 27 दिसंबर को रोहित ने शादी समारोह में स्टाल लगाने की बात कर दिलशाद को द्वारका बुला लिया। 

बाद में एक खाली प्लॉट में ले जाकर रोहित ने एक तार से दिलशाद का गला घोंट दिया, जबकि साबिर ने बर्फ तोड़ने वाले सुंए से अंधाधुंध वारकर दिलशाद को मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को वहीं झाड़ियों में ठिकाने लगाने के बाद आरोपी वहां से आ गए। दो दिन बाद बिलकीस ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नंद नगरी थाने में दिलशाद की गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed