फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman supplying ganja in disguise of turmeric arrested from Shillong

दिल्ली: हल्दी पाउडर की आड़ में गांजा सप्लाई करने वाली लेडी डॉन शिलांग से गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Sep 2021 06:10 PM IST
सार

जांच में पता चला कि खेप को मेघालय के शिलांग की रहने वाली महिला रेहलिन नोंगबेट ने सेफ एक्सप्रेस कार्गो के जरिए भिजवाया था। पार्सल में हल्दी का पाउडर होने की बात कही थी।

विज्ञापन
Delhi woman supplying ganja in disguise of turmeric arrested from Shillong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने हल्दी पाउडर की आड़ में पार्सल के जरिए राजधानी में गांजा का खेप भेजने वाली लेडी डॉन को शिलांग से गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला के साथियों को दिल्ली से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और इनसे 43 किलो गांजा बरामद किया था। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को लेडी डॉन के बारे में जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पांच मई को वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने अवैध गांजा के साथ महावीर एंक्लेव निवासी तेजवर रावत को गिरफ्तार किया था। इसके निशानदेही पर पुलिस ने इसके साथी निखिल, इशू, हरविंदर और मयंक को गिरफ्तार कर कुल 43 किलो गांजा बरामद कर लिया। जिसकी कीमत करीब 15.60 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि खेप को मेघालय के शिलांग की रहने वाली महिला रेहलिन नोंगबेट ने सेफ एक्सप्रेस कार्गो के जरिए भिजवाया था। पार्सल में हल्दी का पाउडर होने की बात कही थी। निखिल ने महिला को गांजा के पैसे उसके बैंक खाते में डाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन और बैंक खाते में दर्ज विवरण के आधार पुलिस ने महिला को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गिरफ्तारी से बच रही थी। पुलिस ने वहां अपने मुखबिर को तैनात किया और 19 सितंबर को महिला को शिलांग से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।


लेडी डॉन ने बताया कि वह निखिल के साथ गांजा के कारोबार कर रही थी। उसका पति बेरोजगार है इसलिए पैसे की जरूरत की वजह से वह धंधे से जुड़ गई। जांच में पता चला कि रेहलिन उमराई में शाइनिंग स्टार के साथ सहमति संबंध में रहती थी। शाइनिंग शिलांग में ड्रग तस्करी का मामला दर्ज है। वह पति के निर्देश पर ही इस धंधे में जुड़ी। क्योंकि उसका पति हिंदी नहीं बोल पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed