फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Woman murdered on suspicion of illicit relationship

दिल्ली: अवैध संबंध के शक में हुई थी महिला की हत्या

Tue, 13 Jul 2021 04:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Jul 2021 04:32 PM IST
सार

  • पुलिस ने महिला के प्रेमी को किया गिरफ्तार 
  • पति की मौत के बाद प्रेमी से महिला ने बना ली थी दूरी
  • आरोपी को महिला का दूसरे से संबंध होने का हो गया था शक

विज्ञापन
Delhi: Woman murdered on suspicion of illicit relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

द्वारका के अमराही गांव में अवैध संबंध के  शक में हुई थी महिला की हत्या। पुलिस ने महिला के जीजा के 22 वर्षीय दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी का महिला के साथ संबंध था और पति की मौत के बाद से महिला आरोपी से दूरी बनाने लगी थी। जिससे आरोपी को महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक हो गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि दस जुलाई को अमराही गांव में महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। छानबीन के दौरान घर से कोई लूटपाट नहीं होने और हत्यारे के घर में फ्रेंडली इंट्री से पुलिस को किसी परिचित पर हत्या का शक हुआ।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस ने महिला का फोन रिकार्ड की जांच की। जिसमें पता चला कि महिला का पेशे से कैब चालक जटोरखेड़ी, बहादुरगढ हरियाणा निवासी कृष्ण से काफी बातचीत होती थी। पुलिस ने इस खुलासे के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह उसके जीजा का दोस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके जीजा के साथ आते जाते उसके महिला से संबंध बन गए। पांच साल से उनके बीच संबंध थे। फरवरी 2021 में पति की मौत के बाद से महिला उससे दूरी बनाने लगी। वह उससे फोन पर भी बात नहीं कर रही थी और किसी मैसेज का जवाब भी नहीं दे रही थी। उसे शक हुआ कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति से दोस्ती हो गई है। उसके बाद वह शनिवार को उसके घर पहुंचकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ यहां रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed