महिला ने केजरीवाल को किया ट्वीट, एक झटके में माफ हो गया 58000 का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना जाता है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत में सोशल मीडिया का बड़ा हाथ है। नेता सहित अब आम लोग भी सोशल मीडिया की ताकत को समझने लगे हैं।
सोशल मीडिया की इसी ताकत का इस्तेमाल दिल्ली की लहर सेठी ने किया और अपने वाटर बिल की कॉपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर दी।
असल में लहर के घर अप्रैल महीने का पानी का जो बिल आया वो किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है। उनके पास 58,042 का बिल आया। इस बिल की कॉपी को केजरीवाल को ट्वीट करते हुए लहर ने पूछा कि आखिर किसी के घर का पानी का बिल इतना कैसे हो सकता है।
संज्ञान में आने के तुरंत बाद जल मंत्री कपिल मिश्रा ने लहर के ट्वीट का जवाब दिया और स्पष्ट कर दिया कि वो खुद इस मसले को देखेंगे। 21 अप्रैल को कपिल मिश्रा ने फिर से उन्हें जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि आपके मामले को सुलझा लिया गया है और जल्द 58042 रुपये की पूरी राशि आपके खाते में डाल दी जाएगी।
नीचे उन सारे ट्वीट को देखा जा सकता है जिसमें ये सारी बातचीत हुई...
Is this even possible? The Water Bill of my house is 58042/- @KapilMishraAAP @ArvindKejriwal Bill paid! Pls help! pic.twitter.com/tANTboI70N
— Leher Sethi (@hileher) April 19, 2016
@KapilMishraAAP @ArvindKejriwal @AamAadmiParty @attorneybharti Thank you for your prompt response. Look forward hearing from you!
— Leher Sethi (@hileher) April 19, 2016
@hileher Cross check with the old bill. Looks like by mistake they've charged you twice for certain things.
— Raghav (@raghavmodi) April 19, 2016
Dear @hileher - the bill issue that u raised is resolved as promised. Rs. 58041/- will be credited to ur account. Sorrt for inconvenience.
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) April 21, 2016