फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman convicted of criminal conspiracy directed to release on personal bond two years earlier

Delhi: आपराधिक षडयंत्र व अनैतिक धंधे की दोषी महिला को राहत, सजा पूरी होने से दो साल पहले निजी मुचलके पर रिहा का निर्देश

Tue, 28 Jun 2022 09:52 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Jun 2022 09:52 AM IST
सार

शहनाज नाम की महिला को 2013 के एक मामले में धारा 120बी और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया गया था। उसे सात साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
Delhi woman convicted of criminal conspiracy directed to release on personal bond two years earlier
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो

विस्तार

उच्च न्यायालय ने एक महिला दोषी को राहत देते हुए उसे जमानत की शर्तो में संशोधन करते हुए निजी मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है। महिला जमानती पेश करने में असमर्थ थी। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने अपने फैसले में कहा कि दोषी को मात्र इस आधार पर लंबे अरसे तक जेल में नहीं रखा जा सकता कि वह जमानत पेश नहीं कर सकती।

विज्ञापन


शहनाज नाम की महिला को 2013 के एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया गया था। उसे सात साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


जनवरी 2022 तक उसकी शेष सजा लगभग 2 वर्ष रह गई थी। उच्च न्यायालय ने उसकी अपील के निपटारे तक उसे 19 जनवरी, 2022 के आदेश के तहत 25 हजार रुपये के जिनी मुचलके व दो अन्य दो जमानती पेश करने की शर्त पर सजा निलंबित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में शहनाज ने जनवरी के आदेश में संशोधन की मांग करते हुए एक आवेदन दायर करके फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाया। उसने तर्क रखा कि वह न तो 25 हजार रुपये का निजी मुचलके का प्रबंध कर पाई न ही परिवार का कोई सदस्य उसकी सहायता के लिए आगे आया। अदालत ने जमानत की शर्त में संशोधन करते हुए उसे 25 हजार रुपये की अपेक्षा 15 हजार रुपये का निजी मुचलका व दो जमानती की अपेक्षा एक जमानती पेश करने का निर्देश दिया।

जून को हुई सुनवाई में शहनाज की ओर से पेश वकील ने कहा कि मार्च के आदेश की शर्त में और संशोधन की जरूरत है क्योंकि वह जमानत देने में असमर्थ हैं। इसलिए अनुरोध किया गया कि उसे बिना किसी जमानत के केवल निजी मुचलके पर रिहा किया जाए।

अदालत ने कहा उनका विचार है कि एक बार निलंबन का आदेश पारित हो जाने के बाद आवेदक को अपने वास्तविक अक्षर, भावना और इरादे में इसके लाभ का हकदार होना चाहिए। स्वतंत्रता का हर दिन मायने रखता है और आवेदक को जेल में रहने के लिए नहीं बनाया जा सकता है कि वह जमानत नहीं दे सकी।


अदालत ने महिला को राहत प्रदान करते हुए उसे 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने महिला को सप्ताह में दो बार यानि सोमवार और गुरुवार को निकटतम स्थानीय पुलिस स्टेशन गाजियाबाद में रिपोर्ट करने व अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को देने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed