{"_id":"59397db14f1c1b6c519c836b","slug":"delhi-woman-caught-chain-snatchers-rewarded-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचर्स पर शेरनी की तरह झपटी 55 साल की महिला, पुलिस ने नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नेचर्स पर शेरनी की तरह झपटी 55 साल की महिला, पुलिस ने नवाजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
संतोष ने बदमाशों के छुड़ाए छक्के।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 साल की महिला की ताकत को कम आंकना बाइक सवार दो बदमाशों पर भारी पड़ गया। वह उनपर शेरनी की तरह झपटी।
विज्ञापन
घटना, नई दिल्ली के विवेक विहार की है। यहां बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाश 55 साल की एक महिला से चेन झपटने की गलती कर बैठे। महिला बदमाशों पर टूट पड़ी, बाइक पकड़कर बदमाशों को गिरा दिया। इधर, पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने बाइक मौके पर छोड़कर फरार होने में ही भलाई समझी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
छानबीन के दौरान पता चला कि जो बाइक बदमाश मौके पर छोड़कर गए हैं, वह दो दिन पहले जगतपुरी से चोरी की थी। इधर, महिला की बहादुरी से पुलिस अधिकारी प्रभावित हैं। जिला पुलिस उपायुक्त ने महिला को सम्मानित किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, संतोष परिवार के साथ सी-81 झिलमिल इलाके में रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर के समय संतोष बाजार से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इस बीच मेन रोड पर पहुंचने पर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और चेन झपटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
संतोष फौरन सावधान हो गई और उसने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस बीच बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन संतोष बदमाशों की बाइक पर लटक गई। बदमाश बाइक समेत गिर गए।
भीड़ को अपनी ओर आते देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। खबर मिलने के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने महिला की बहादुरी को सलाम करते हुए उन्हें सम्मानित किया है।
इधर, पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।