फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Woman along with her two children committed suicide by jumping in front of a train

Delhi: महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दी जान, मृतकों की शिनाख्त नहीं

Tue, 14 Jun 2022 10:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 14 Jun 2022 10:04 PM IST
सार

पुलिस ने शवों को कब्जे में कर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने अपने बच्चों के साथ वहां से गुजर रही अमृतसर इंटर सिटी ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी। ट्रेन चालक ने भी महिला के जानबूझकर कूदने की पुष्टि की गई।

विज्ञापन
Delhi Woman along with her two children committed suicide by jumping in front of a train
महिला दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होलंबीकलां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने नौ माह के बच्चे को गोद में लेकर और अपने दूसरे चार साल के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

विज्ञापन


महिला और उसके दोनों मासूमों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और उसके बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान होने के बाद ही खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी मिल पाएगी। पुलिस उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तीनों मां-बेटों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे आरपीएफ कंट्रोल रूम से रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि होलंबीकलां रेलवे स्टेशन के पास एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी जय सिंह मौके पर पहुंचे। स्टेशन के पास पोल संख्या 20/22 के पास एक 30 साल की महिला और उसके चार और नौ माह के बच्चों के क्षत-विक्षत शव पड़ा था। नौ माह की बच्ची को महिला ने अपने गोद में ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में कर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने अपने बच्चों के साथ वहां से गुजर रही अमृतसर इंटर सिटी ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी। पुलिस ने ट्रेन के चालक अशोक से टेलीफोन पर बात की।

अशोक ने बताया कि महिला ने इरादतन खुदकुशी की मंशा से ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी। उस समय ट्रेन की रफ्तार सौ की थी। ऐसे में वह इमरजैंसी ब्रेक नहीं लगा पाए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके।


पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस की टीम मेट्रो विहार, होलंबीकलां और उसके आस पास के इलाके में जाकर महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। महिला की पहचान होने के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed