फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi winter broken record of last eight years

दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले आठ साल में बृहस्पतिवार को रही सबसे ठंडी सुबह

Fri, 13 Jan 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
delhi winter broken record of last eight years
द‌िल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार को पहाड़ों में बर्फ पड़ी तो मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर जारी रहा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बर्फ पड़ी तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी यूपी में शीतलहर चली। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री या उससे भी ज्यादा नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली में पिछले पांच साल में 12 जनवरी की रात-सुबह इस साल सबसे ठंडी रही। इतना ही नहीं पिछले आठ साल के दौरान सिर्फ एक बार जनवरी में न्यूनतम तापमान इस साल 3.4 डिग्री से नीचे गिरा है। वर्ष 2013 में 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि इस साल भी लोधी रोड केन्द्र पर बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं गुडग़ांव में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया जो एनसीआर में सबसे नीचे है। तो वहीं मैदानी इलाके में राजस्थान के चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे माइनस (-) 1.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली 12 जनवरी का मौसम

delhi winter broken record of last eight years
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई तो न्यूनतम तापमान में मामूली कमी देखने को मिली। गुडग़ांव में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा तो दिल्ली के लोधी रोड पर 2 डिग्री, जाफरपुर में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगेशपुर में 3.4 डिग्री और अक्षरधाम केन्द्र पर 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा 55 से 100 फीसदी के बीच रही।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13-14 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में कुछ जगह शीतलहर चलेगी और पाला पड़ेगा। 14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में सुबह केसमय कहीं-कहीं घना कोहरा भी पड़ेगा। इस दौरान 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

अधिकतम तापमान शुक्रवार तक 2 डिग्री और गिरेगा। वहीं 15-16 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होगी। दिल्ली-एनसीआर में भी 15-16 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 18 जनवरी को आसमान साफ होने की संभावना है।

दिल्ली 12 जनवरी का मौसम
अधिकतम तापमान        18.2 डिग्री
न्यूनतम तापमान        03.4 डिग्री 
13 जनवरी को सूर्यास्त    5.45 बजे
14 जनवरी को सूर्योदय    7.15 बजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed