फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Wine shop in Delhi closed after long queue outside shops police use force on people and shut shops

Delhi Wine Shop: शराब के लिए लगीं लंबी कतारें, भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने बंद करवाईं दुकानें

Mon, 04 May 2020 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi News: Wine shop in Delhi closed after long queue outside shops police use force on  people and shut shops
शराब की दुकानों के बाहर भीड़ बढ़ने के बाद बल प्रयोग कर पुलिस ने किया भीड़ को तितर-बितर, बंद कराई दुकानें - फोटो : विवेक निगम

लॉकडाउन के तीसरे चरण में आज पूरे देश सहित दिल्ली में भी शराब की तमाम दुकानें खुलीं, हालांकि इनके बाहर भीड़ बढ़ने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन होने के चलते पुलिस को शराब की दुकानों को बंद कराना पड़ा।

विज्ञापन


एक महीने से भी ज्यादा समय से बंद दुकान खुलने वाली है ऐसा जानकर लोग सुबह से ही शराब की दुकान के बाहर जमा हो गए थे। अधिक भीड़ होने के कारण कुछ समय के लिए ही दुकानें खुलीं।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरुआत में लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और शराब की दुकानों को बंद करा दिया। इस वक्त अमूमन शहर की सभी शराब की दुकानें बंद हैं और उनके बाहर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्मी नगर में पुलिस ने किया बल प्रयोग
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शराब की दुकान में भीड़ इतनी ज्यादा हो गयी कि पुलिस को भीड़ हटाने के लिये बल प्रयोग करना पड़ा। शराब की दुकान के आगे पुलिस तैनात रही वहीं लोग दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने भीड़ को कई बार खदेड़ा, पर लोग अब भी शराब की दुकान के बाहर डटे हैं।


करोल बाग में माइक से किया गया सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील, नहीं माने तो बंद कराई दुकानें
करोल बाग के एसएचओ ने बताया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे इसलिए हमने शराब की दुकानें बंद करा दीं।

हरियाणा में शराब महंगी होने के चलते भी बढ़ी लोगों की भीड़
महीने भर से ज्यादा समय के बाद आज शराब की दुकानें खुलीं जिन पर सैकड़ों की भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि इस समय हरियाणा में बहुत महंंगी शराब मिल रही है, इसलिए वह यहीं से खरीद कर ले जा रहे हैं। एक ग्राहक ने करोलबाग में न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, हरियाणा में ही शराब इतनी महंगी मिल रही है, हम क्या करें। जो 30 रुपए का क्वार्टर मिलता था वो अब 300 रुपए में मिल रहा है। इससे बढ़िया यहीं से टैक्स लग के हम यहीं से पी लें। सरकार ने दुकानें खोलकर बहुत अच्छा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed