फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will preserve the environment alongside faith: CM

Delhi NCR News: आस्था के साथ पर्यावरण को भी सहेजेगी दिल्लीः सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
खंडित मूर्तियां और पूजा-सामग्री होगी इकट्ठी, फेंकने पर लगेगी रोक
विज्ञापन

एमसीडी के सभी वार्डों में स्थापित होंगे 250 मूर्ति संग्रहण केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए दिल्लीवासी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। इस बार देवी की मूर्तियां, पूजा सामग्री सड़कों, नदियों में फेंकने के बजाय इकट्ठी की जाएगी। सरकार इसे उचित विधि से विसर्जित करेगी। ये जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है। पहले चरण में एमसीडी के सभी वार्डों में 250 संग्रहण कियोस्क स्थापित होंगे। इसके लिए एमसीडी और प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के बीच समझौता हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की धार्मिक परंपराएं प्रकृति और समस्त जीव-जगत का सम्मान करना सिखाती हैं। आस्था और श्रद्धा हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन इनके साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन भी जरूरी है। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद खंडित मूर्तियों और पूजा-सामग्री का सम्मानजनक संग्रहण समय की आवश्यकता है। निर्धारित केंद्रों से लोगों को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्यावरण के अनुकूल विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य पूजा-सामग्री और खंडित मूर्तियों को सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा जल निकायों में फेंकने या विसर्जित करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। संग्रहण केंद्रों पर जमा सामग्री का पृथक्करण और पुनर्चक्रण किया जाएगा। इससे धार्मिक सामग्री के व्यवस्थित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी एमसीडी की
समझौते के तहत संग्रहण केंद्रों का औपचारिक हस्तांतरण होने के बाद उनके दैनिक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम और संबंधित सरकारी प्राधिकरणों की होगी। निगम कर्मचारियों की तैनाती, साफ-सफाई, सामग्री के संग्रहण और उसे अधिकृत स्थलों तक समय पर पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। नियमित निगरानी के जरिये केंद्रों को स्वच्छ और सुचारु बनाए रखने पर जोर रहेगा।


सबका साथ मिलेगा तो दिल्ली सुंदर बनेगी

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे खंडित मूर्तियों और पूजा-सामग्री को निर्धारित केंद्रों पर ही जमा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सकारात्मक प्रयास भी दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में योगदान दे सकता है। दिल्ली सचिवालय में हुए कार्यक्रम में मेयर प्रवेश वाही, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन जयभगवान यादव और निगम आयुक्त संजीव खिरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed