{"_id":"60ab723a8ebc3e00d45f190b","slug":"delhi-wife-receives-triple-talaq-on-phone-and-threatens-to-throw-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फोन पर पत्नी को तीन तलाक और तेजाब फेंकने की भी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फोन पर पत्नी को तीन तलाक और तेजाब फेंकने की भी धमकी
Mon, 24 May 2021 03:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 May 2021 03:00 PM IST
सार
सीलमपुर की वारदात, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन का निवासी है आरोपी
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में महिला को फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पति ने उस पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। महिला की शिकायत पर सीलमपुर पुलिस ने आरोपी अजहर अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह फरार है। पुलिस के मुताबिक, सलमा (25) (बदला नाम) परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहती है। वर्ष 2015 में उसकी शादी गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी अजहर अली के साथ हुई थी।
अजहर का अपना कारोबार है। शादी के कुछ दिन बाद अजहर ने सलमा से मारपीट शुरू कर दी। वह छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करने लगा। झगड़कर वह सलमा को उसके मायके छोड़ जाता था। वह उसके परिजनों को दूसरी शादी की धमकी भी देता था। कई बार रिश्तेदारों के दखल के बाद दोनों में सुलह हो गई थी।
आरोप है कि मार्च में झगड़े के बाद अजहर सलमा को मायके छोड़ गया था। काफी समय तक उसने संपर्क नहीं किया तो सलमा ने कॉल किया। आरोप है कि सलमा को डांटते हुए उसने तीन तलाक दे दिया और फिर तेजाब डालने की धमकी दी। अजहर अभी हाथ नहीं आया है।