{"_id":"65d109ed7f8f47c6020b60e3","slug":"delhi-when-senior-harassed-three-10th-class-students-murdered-him-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : स्कूल में सीनियर करता था परेशान तो 10वीं के तीन छात्रों ने कर दी उसकी हत्या, चाकू से किये 24 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : स्कूल में सीनियर करता था परेशान तो 10वीं के तीन छात्रों ने कर दी उसकी हत्या, चाकू से किये 24 वार
Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
सार
आरोपियों ने रोहन (17) पर करीब 24 वार किए। पुलिस ने 15 व 16 साल के तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्कूल के अलावा रोहन दोस्तों के बीच उन्हें जलील करता रहता था। इससे हताश होकर तीनों ने निजी स्कूल के बाहर छात्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
चाकू से वार कर हत्या
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय स्थित सरकारी स्कूल में परेशान करने से हताश 10वीं कक्षा के तीन छात्रों ने शुक्रवार को सीनियर छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रोहन (17) पर करीब 24 वार किए। पुलिस ने 15 व 16 साल के तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्कूल के अलावा रोहन दोस्तों के बीच उन्हें जलील करता रहता था। इससे हताश होकर तीनों ने निजी स्कूल के बाहर छात्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि एमएनडीपी स्कूल, संगम विहार के पास एक छात्र को चाकू मार दिया गया है। पुलिस को घटलास्थल पर दो चाकू मिले। घायल को सफदरजंग अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचाने पर पुलिस को पता चला कि रोहन के पेट में चाकू के कई वार किए गए हैं। इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल इंटेलिजेंस के अलावा सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल हुई। इसके बाद सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हुई। देर रात को तीनों को दबोच लिया गया। एक आरोपी ने बताया कि रोहन जिस स्कूल में 11वीं में पढ़ता है, वह उसी स्कूल में 10वीं में पढ़ता है। रोहन स्कूल में उन्हें परेशान करता था। कई बार थप्पड़ भी मार देता था। कई बार क्षेत्र में दोस्तों के सामने उसने बेइज्जती कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए तीनों ने साजिश रचकर रोहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन